फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rs 5.80 lakh looted at money exchange office in Ludhiana of Punjab

लुधियाना: लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर पर हथियारों से किया हमला, पत्नी को मारी गोली, 5.80 लाख रुपये लूटे

Tue, 16 Nov 2021 06:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Nov 2021 06:30 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां मनी एक्सचेंजर के दफ्तर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने मनी एक्सचेंजर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और पत्नी पर गोली चला दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rs 5.80 lakh looted at money exchange office in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बाइक पर सवार हथियारबंद पांच लुटेरों ने फोकल प्वाइंट की बिहारी कॉलोनी में मनी एक्सचेंजर के दफ्तर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात आरोपियों ने मनी एक्सचेंजर नवीन श्रीवास्तव पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और पास में बैठी उनकी पत्नी अमृता नंदा पर गोली चला दी। गोली महिला के जांघ पर जा लगी। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि ढाई साल की बच्ची वाटिका पास में बैठी थी और आरोपियों को उसका भी ख्याल नहीं आया। गोली के छर्रे उसे भी लगे हैं। आरोपियों ने दुकान के अंदर पड़ी 5.80 लाख रुपये की नकदी लूटी और फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन जब लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी वहां अपना बाइक छोड़ कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल दाखिल कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू सुआ रोड़, बिहारी कॉलोनी में उसकी श्रीवास्तव मनी एक्सचेंजर के नाम से दुकान है। उसका घर पास में ही है, इसलिए देर तक दुकान पर बैठे रहते हैं। रात को वह अपनी पत्नी अमृता नंदा और ढाई साल की बेटी वाटिका के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। तब अचानक दो बाइक पर पांच युवक आए। उन्होंने मुंह ढके हुए थे जो जबरन दुकान के अंदर घुस गए और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया।

उन्होंने दराज से पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बाद एक लुटेरे ने तेजधार हथियार उसके हाथ पर दे मारा। जब उसकी पत्नी ने रोकना चाहा तो दूसरे व्यक्ति ने उसकी पत्नी पर गोली चला दी। आरोपियों ने तीन फायर किए। एक गोली उसकी पत्नी की जांघ में जाकर लगी।

गोली के छर्रे पास ही बैठी उसकी ढाई साल की बच्ची को भी लगे। जिस कारण वह घायल हो गई। इसके बाद लुटेरों ने कैश और अन्य सामान लूट लिया। वह चिल्लाने लगे तो लोग इकट्ठा हो गए थे। यह देखकर तीन लुटेरे एक बाइक पर बैठ कर फरार हो गए, जबकि दो लुटेरों ने बाइक स्टार्ट करनी चाही मगर वह बाइक ले जा नहीं सके। लोगों को देखकर वह बाइक छोड़ कर ही भाग गए।

अभी तक नहीं लगा कोई सुराग, जांच है जारी
थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर ने बताया कि आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जो बाइक मौके से मिली है, उसकी जांच की जा रही है। उसके नंबर से मालिक का आसानी से पता चल जाएगा। अभी तक जितने सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं उनमें से कुछ नहीं मिला है। बाकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed