फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   road jaam, protest in ludhiana, protest against police in ludhiana

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लुधियाना जाम

Fri, 08 Apr 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 08 Apr 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
road jaam, protest in ludhiana, protest against police in ludhiana
लुधियाना में जाम लगाते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
ऑटो साइड करने के विवाद में वीरवार को मारे गए ऑटो चालक विक्रांत कुमार के परिजनों ने शुक्रवार को आत्म पार्क चौक में जाम लगा दिया। रोष प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान टीम इंसाफ के मुख्य और आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके साथी भी पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे। वहीं सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रोड जाम होने की वजह से शहर का ट्रैफिक सिस्टम गड़बड़ा गया। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करवाया, जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद डीसीपी ध्रुमण निंबले कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। इस मामले में दुगरी की पुलिस ने विकास कुमार की शिकायत पर भाई हिम्मत सिंह नगर के रहने वाले गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा, विपन कुमार निवासी अंबेडकर नगर, प्रीत नगर के गुरमीत सिंह, सतजोत नगर के अर्जुन, मिंकी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में छह टीमें बनाई है जो आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब पोस्टमार्टम के बाद विक्रांत का शव वारिसों को सौंपा गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं इलाके में लगे एसओआई शहरी प्रधान के पोस्टर के नीचे गोरू बच्चा की फोटो लगी देखकर भड़के लोगों ने सड़क जाम कर दी। लोगों का आरोप था कि राजनैतिक पनाह के तले ही ऐसे जुर्म होते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैसे फरार हो गए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने जल्द आरोपी काबू न किए तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। 


शहर की कानून व्यवस्था खराब : बैंस
धरने प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विधायक सिमरजीत बैंस भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ दुख सांझा किया। उनका कहना था कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और उनको इंसाफ दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed