{"_id":"57939bba4f1c1b7a41c4cde4","slug":"remand-pestiside-dealers-fraud-case-bhatinda-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस्टीसाइड डीलरों से वसूली का मामला - तीनों आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेस्टीसाइड डीलरों से वसूली का मामला - तीनों आरोपी रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दौरे के बहाने पेस्टीसाइड डीलरों से वसूली करने के आरोप में पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए प्रदेश के कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर सरबजीत सिंह कंधारी, एडीओ गुरदयाल सिंह और विवेक शंकर को शनिवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना सिविल लाइन प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों का पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था लेकिन अदालत ने तीन दिन का रिमांड दिया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों से जो वसूली की साढे़ चार लाख रुपये की रकम बरामद की गई है उस बाबत सबसे पहले पुलिस पता लगाएगी कि कौन से डीलरों ने उन्हें यह रकम दी है और वह कहां से हैं।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वसूली की रकम देने वाले कई डीलरों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है लेकिन उसके बारे में पुलिस की ओर से कोई भी पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
यह है मामला
तीनों आरोपी कीटनाशक दवाओं का सैंपल भरने के लिए 20 जुलाई को सरकारी दौरे पर बठिंडा आए थे। यहां उन्होंने कीटनाशक दवा कंपनी व डीलरों को डरा धमकाकर छह डीलरों से साढे़ चार लाख रुपये वसूल कर लिए थे। इसके बाद पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपियों को वीरवार देर रात शहर के एक होटल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया था ।