फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rape, girl raped by neighbour, ludhiana rape

11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुराचार

Sat, 03 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 03 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
rape, girl raped by neighbour, ludhiana rape
rape - फोटो : File Photo
अपने ननिहाल में रह रही एक 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुराचार किया। उसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी। पीड़ित बच्ची डर के मारे कमरे की नुक्कड़ में बैठी रही। देर रात जब उसकी मां की नींद खुली तो बच्ची को पास में न देख उसने तलाश की। बच्ची अपनी नानी के कमरे में डरी हुई बैठी थी।
विज्ञापन


उसने बच्ची से सारी बात पूछी। बच्ची ने उन्हें सब कुछ बताया तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत थाना डाबा की पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर निशान सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के परिजनों के मुताबिक, बच्ची सातवीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता की मां अपनी मां के साथ ही किराए में रहती है। वीरवार की रात पड़ोस में रहने वाला आरोपी बच्ची को साथ ले गया और उसके साथ दुराचार कर उसे डराया धमकाया।


देर रात बच्ची की मां की नींद खुली तो बच्ची को न देख वह परेशान हो गई। उन्होंने तुरंत बच्ची को पुलिस के सामने पेश कर शिकायत की। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed