{"_id":"60d34ca9a205436ab549c472","slug":"railway-vigilance-caught-fake-tt-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फर्जीवाड़ा: जनसेवा एक्सप्रेस में पकड़ा गया फर्जी टीटी, ले रहा था रिश्वत, कई असली पर गिरेगी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ा फर्जीवाड़ा: जनसेवा एक्सप्रेस में पकड़ा गया फर्जी टीटी, ले रहा था रिश्वत, कई असली पर गिरेगी गाज
Wed, 23 Jun 2021 09:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:07 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में रेलवे विजिलेंस ने एक फर्जी टीटी को धर दबोचा है। आरोपी जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में य़ात्रियों से उगाही कर रहा था। एक यात्री की शिकायत पर उसे पकड़ गया। आरोपी कई और असली टीटी के संपर्क में था। उन्हीं के साथ मिलकर पूरे इस फर्जीवाड़े को चला रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा से अमृतसर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में रेलवे विजिलेंस ने एक फर्जी टीटी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन में यात्रियों का टिकट चेक करता था। टिकट न होने पर उनसे रिश्वत लेता था। इसकी जानकारी एक यात्री ने नार्दन रेलवे विजिलेंस टीम को दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने यात्री अजय कुमार की शिकायत पर फिरोजपुर के रहने वाले आरोपी लवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत के 11 हजार रुपये, मोबाइल सेट, नकली आईडी कार्ड के साथ गले में बांधने वाला फीता बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना जीआरपी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुधीर ने बताया कि आरोपी लवप्रीत कई टीटीई के संपर्क में रहकर यह गोरखधंधा करता था। अमृतसर और लुधियाना टीटीई टीम लवप्रीत को रिश्वत का पैसा रखने व अन्य काम करने के लिए ट्रेनों में साथ रखती थी। इससे आरोपी धीरे-धीरे टीटीई के सभी काम सीख गया और नकली टीटीई बनकर उगाही करने लगा।
विज्ञापन
सुधीर कुमार ने बताया कि तीन दिन में उन सभी आरोपी टीटीई गिरफ्तार किए जाएंगे जिन्होंने यह गोरखधंधा शुरू किया है। बुधवार को लुधियाना के चार टीटीई को बुलाकर गहन पूछताछ की गई है।
आरोपी से उनकी शिनाख्त करवाई गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी अन्य को गिरफ्तार नहीं किया है, न ही केस में आरोपी बनाया है। आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। जांच पड़ताल के दौरान में सभी नामों का पर्दाफाश होने के बाद ही अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।