{"_id":"3d911cca2a7d1159e4365584fe1ef8cb","slug":"punjab-ludhiana-fire-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को लगाई आग, भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को लगाई आग, भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 01 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
सुंदर नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने वीरान बिल्डिंग में खुद को आग लगा ली।
युवक की चीखे सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना दरेसी और चौकी सुंदर नगर की पुलिस ने झुलसे युवक को सिविल अस्पताल दाखिल कराया। युवक की पहचान बलजीत के रुप में हुई है।
चौकी सुंदर नगर के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि बलजीत सिंह कहां रहता है, अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उसने खुद को कैसे आग लगाई अभी तक यह बात भी स्पष्ट नहीं है। चौकी इंचार्ज ने बताया बलजीत शराब पीने का आदी है और उसने नशे की हालत में यह सब किया है। बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।