{"_id":"63a9d6ac4aafef122b75644b","slug":"pungrain-inspector-arrested-for-taking-bribe-of-rs-one-and-half-lakh-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लुधियाना में डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने पर पनग्रेन इंस्पेक्टर गिरफ्तार, राइस मिल मालिकों से ली रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: लुधियाना में डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने पर पनग्रेन इंस्पेक्टर गिरफ्तार, राइस मिल मालिकों से ली रिश्वत
Mon, 26 Dec 2022 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:45 PM IST
सार
धान की फसल के आवंटन के लिए दो राइस मिल मालिकों से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। करतार सिंह एंड संस राइस मिल के मालिक चरणजीत सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान सोमवार को लुधियाना में तैनात पनग्रेन के इंस्पेक्टर कुनाल गुप्ता को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
करतार सिंह एंड संस राइस मिल के मालिक चरणजीत सिंह ने विजिलेंस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई कि पनग्रेन इंस्पेक्टर कुनाल ने बीते सीजन के लिए शैलर को धान की फसल आवंटित करने के बदले उससे एक लाख रुपये और पारस राइस मिल के मालिक महेश गोयल से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि जिले के चार शैलर डिफॉल्टर होने के कारण बंद पड़ी थीं और उनकीधान का हिस्सा उसके और महेश गोयल समेत 10 अन्य राइस मिलों में बांटा जाना था।
विज्ञापन
विजिलेंस के अधिकारी ने बताया कि शिकायत की जांच में पाया गया कि पनग्रेन के इंस्पेक्टर ने चरणजीत सिंह और महेश गोयल से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत ली थी। इस संबंध में आरोपी इंस्पेक्टर कुनाल गुप्ता के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करउसे गिरफ्तार कर लिया है।