फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, protest against police in ludhiana, traffic jaam in ludhiana

पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ भड़के लोग, रोड जाम

Thu, 17 Mar 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 17 Mar 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
protest, protest against police in ludhiana, traffic jaam in ludhiana
लुधियाना में ढाई साल की बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश में आरोपी के खिलाफ ढीली कार्रवाई को लेकर गुस्साए लोगों ने वीरवार को भारत नगर चौक में धरना दिया - फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड के पास कुछ दिन पहले ढाई साल की बच्ची का दुराचार की कोशिश के दौरान गला रेतने के आरोपी के खिलाफ पुलिस की ढीली कार्रवाई से नाराज लोगों ने वीरवार को भारत नगर चौक में धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भारत नगर चौक में जाम लगाकर पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को जाम कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि युवक बालिग है, जबकि वह खुद को नाबालिग बता रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारी धरने से उठने को राजी नहीं थे। उसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा पूरी कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन हटवाया और ट्रैफिक को सुचारु करवाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे भाजपा नेजा राकेश माथुर ने कहा कि कुछ दिन पहले बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। जब बच्ची चिल्लाई तो आरोपी ने उसके गले पर तेजधार हथियार मारकर उसे अधमरा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र कम है, लेकिन आरोपी की उम्र बीस साल से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपी अपनी उम्र कम बताकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को भी इस बारे में बताया भी गया था, लेकिन पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ धरना लगाकर नारेबाजी की। एक घंटे तक भारत नगर चौक में जाम लगाने की वजह से पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवाया।

थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि उम्र पता लगाने का कोई भी सबूत आरोपी के पास नहीं है। उसके पास न तो जन्म प्रमाणपत्र है और न ही कोई स्कूल का सर्टिफिकेट। आरोपी को फरीदकोट के जुवेनाइल होम भेजा गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस दो दिन पहले ही अदालत में अर्जी दाखिल कर उसकी मेडिकल जांच करवाकर उम्र का पता लगाने की मांग कर चुकी थी। जिसे बुधवार को अदालत ने स्वीकार कर लिया था।


इसके तुरंत बाद ही एक मुलाजिम को फरीदकोट आरोपी को लाने के लिए भेज दिया है। वीरवार को उसे फरीदकोट से लाकर उसकी मेडिकल जांच करवा दी गई है। सोमवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद उसकी उम्र का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed