फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   postmortem report, postmortem done in barnala suicide, barnala suicide

बलदेव सिंह के शरीर पर चार जगह चोट के निशान

Sun, 15 May 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sun, 15 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
postmortem report, postmortem done in barnala suicide, barnala suicide
मौत - फोटो : file
पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर पुलिस चौकी हंडियाया में सल्फास की गोलियां निगलकर खुदकुशी करने के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक किसान बलदेव सिंह के शरीर पर चार जगह चोट के निशान मिलने का खुलासा हुआ है। बलदेव सिंह के भाई गांव के पंच लाभ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि उनके भाई बलदेव सिंह को पुलिस ने मारा है।
विज्ञापन


गत दिनों गांव कोठे सरां के रहने वाले किसान बलदेव सिंह सरां ने पुलिस चौकी हंडियाया में सल्फास की गोलियां निगलकर खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बलदेव सिंह की  छाती, दाएं पैर, मुंह और कूल्हों पर चोट के  निशान थे। यह चोटें कैसे लगीं फिलहाल यह नहीं बताया गया है। भारती किसान यूनियन के नेता बलौर सिंह छन्ना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सिद्ध हो गया है कि पुलिस ने किसान बलवीर सिंह पर बहुत ज्यादा अत्याचार किया। 
विज्ञापन


13 मई को देर शाम करीब साढे़ सात बजे पुलिस चौकी हंडियाया के इंचार्ज चरणजीत सिंह ने कस्बा हंडियाया में हंडियाया चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान किसान बलदेव सिंह निवासी सरा कोठे वहां पहुंचा। वह पुलिस द्वारा नाके पर लोगों को तंग करने का विरोध करने लगा तो पुलिस कर्मचारी उसे पकड़कर चौकी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह व मुंशी सौदागर सिंह ने मारपीट कर उसे हवालात में बंद कर दिया था। पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर बलदेव सिंह ने हवालात में ही सल्फास निगल ली थी। उसी दिन देर रात बलदेव सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके के गवाह सुखविंदर सिंह बबली के बयान पर चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह व मुंशी सौदागर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed