फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   police, commissioner, suicide, threat

पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर आत्महत्या की धमकी

Mon, 04 Jan 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 04 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
police, commissioner, suicide, threat
पत्नी के साथ विवाद से परेशान चल रहे डाबा रोड के रहने वाले राजपाल कुमार ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। वह पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर पहुंच भी गया। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता सीआईए के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह वहां पहुंच गए।
विज्ञापन



उन्होंने उक्त व्यक्ति को काबू कर उसे थाना डिवीजन पांच की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजपाल कुमार का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। थाना डाबा में उसका मामला विचाराधीन था। वहीं वह इस कदर बौखला गया कि उसने सोमवार को इंसाफ के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर ही आत्महत्या करने का एलान कर दिया। वह वहां पहुंच भी गया, लेकिन जब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस ने उसे उठा लिया। बाद में आला अधिकारियों ने उसे थाना डाबा की पुलिस के पास भेज दिया।
विज्ञापन



उन्हें हिदायतें दी कि पीड़ित की बात सुनी जाए और उसे इंसाफ दिलाया जाएं। इस बारे में थाना डाबा के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि राजपाल किसी केबल कंपनी में काम करता है। उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू झगड़ा रहता है। उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर इससे अलग रहती है, जबकि वह उसे अपने साथ रखना चाहता है। उसका आरोप है कि वह अपनी पत्नी को इस मोहल्ले में नहीं रहने देगा। वह उसे अलग से किसी और मोहल्ले में अपने साथ रखना चाहता है, लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे बेवजह तंग परेशान करते हैं। उसने इंसाफ के लिए कई बार पुलिस को गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी कहीं पर सुनवाई नही हुई। इंस्पेक्टर कुलदीप का कहना था कि यह मामला एमडी सैल का हैं, जहां पर दोनों पक्षों की काउंसिलिंग करने के बाद समझौते करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed