फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police arrested again Ludhiana shoe trader Prinkle court cancel his bail

Punjab: जूता कारोबारी प्रिंकल फिर गिरफ्तार, पेशी पर कोर्ट आया, पुलिस ने वहीं दबोचा, अदालत ने रद्द की जमानत

Fri, 19 Sep 2025 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Sep 2025 06:16 PM IST
सार

सोशल मीडिया इन्फ्युएंसर व जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल को लुधियाना पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। वहीं, अदालत ने प्रिंकल की जमानत भी रद्द कर दी है। 

विज्ञापन
Police arrested again Ludhiana shoe trader Prinkle court cancel his bail
प्रिंकल को कोर्ट में पेश करने लाई थी पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

विवादों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले लुधियाना के जूता कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्युएंसर गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल को एक बार फिर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंकल के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज किया गया है। इस बार बीएनएस धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल को उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक मामले में पेशी पर आया था। यह मामला किसी ओर ने नहीं बल्कि एडवोकेट गगनदीप सिंह ने दर्ज करवाया है। अदालत ने पुराने मामले की जमानत पर भी रद्द कर दी है और जांच के लिए पुलिस को आदेश जारी किए है।

विज्ञापन


एडवोकेट गगनदीप सिंह ने बताया कि वह 2022 में पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के एक केस के सिलसिले में बतौर वकील पेश हुए थे। गुरविंदर सिंह प्रिंकल पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का विरोधी है और उसके साथ भी रंजिश रखने लगा। आरोपी प्रिंकल ने एडवोकेट गगनदीप सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ कई अपमानजनक बातें सोशल मीडिया पर कही। इसके तहत एडवोकेट गगनदीप ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था और अगस्त 2025 में पुलिस ने प्रिंकल को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


31 अगस्त को प्रिंकल जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। एडवोकेट गगनदीप के मुताबिक जमानत देते समय अदालत ने प्रिंकल को आदेश दिए थे कि वह सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल नहीं करेगा, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद ही आरोपी प्रिंकल ने फिर से गलत शब्दावली का इस्तेमाल शुरू कर दिया। उसने सोशल मीडिया पर एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू भी दिया था। जिसमें गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। इसके बाद आरोपी प्रिंकल ने वकील, जांच अधिकारी, थाना प्रभारी सहित कईयों के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया और दो दिन बाद सोशल मीडिया पर अपने लाइसेंसी हथियार दिखा कर डराने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट के मुताबिक वह आर्गेनाइज क्राइम कर लोगों को डराने की कोशिश में है। इसके बारे में उन्होंने पूरे सबूत अदालत में पेश किए और पुलिस के पास शिकायत भी की। जिसके बाद थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गुरविंदर उर्फ प्रिंकल के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को प्रिंकल ने उस मामले में ही पेश होना था जिस मामले में उसे कुछ समय पहले जमानत मिली थी। जैसे ही वह अदालत में पेशी पर गया तो अदालत में फिर से बहस छिड़ गई। इसके बाद अदालत ने प्रिंकल की जमानत रद्द कर दी। पुलिस ने दो दिन पहले दर्ज किए गए मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया।


हनी सेठी के साथ हुआ समझौता
जूता कारोबारी प्रिंकल और हनी सेठी के बीच विवाद पिछले काफी समय चल रहा था। जिस दिन प्रिंकल को अदालत में पेश किया गया था तो उस समय हनी सेठी ने बाहर काफी हंगामा किया था और कहा था कि वह उसका कट्टर दुश्मन है। मगर किसी दोस्त के बीच बचाव के चलते दोनों में समझौता हो गया। दोनों ही दो दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आए थे और कहा था कि उनके जो भी मनमुटाव थे खत्म हो गए हैं और वह आगे एक दूसरे के खिलाफ कोई शब्दावली का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed