{"_id":"ca3b617fcd93187c7c694727717a01ab","slug":"police-arrest-theif-ludhiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करके नेपाल जा रहे युवकों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करके नेपाल जा रहे युवकों को पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथियों के साथ मिल मॉडल टाउन स्थित करतार नगर के रहने वाले नितिन कुमार के
विज्ञापन
घर पर काम करने वाले युवक को थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने चोरी के
सामान के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.80 लाख की नगदी, लाखों के जेवर और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान नेपाल के जिला डोटी के गांव धिरका निवासी बाला बहादुर, हरि बहादुर, गणेश बहादुर और आकाश बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी बाला बहादुर नितिन के घर काम करता था। कुछ दिन पहले आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल घर में पड़ी नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। नितिन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और बाला के बारे में सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर नेपाल भागने की फिराक में है। पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी बस स्टैंड के पास खड़े हैं और वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही बस स्टैंड के बाहर खड़े चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।