फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   People injured in Three storey building collapsed in Ludhiana

पंजाब: लुधियाना में तीन मंजिला जर्जर इमारत गिरी, सात लोग घायल, पांच अगस्त को किया सील, 12 को हो गया हादसा

Thu, 12 Aug 2021 07:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Aug 2021 07:17 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में तीन मंजिला इमारत अचानक गुरुवार को गिर गई। हादसे में पास ही में बने 80 क्वाटर मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में सात लोग घायल हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
People injured in Three storey building collapsed in Ludhiana
लुधियाना में तीन मंजिला इमारत गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के चीमा चौक आर के रोड पर स्थित आर टी वुलेन मिल की जर्जर हो चुकी तीन मंजिला इमारत गुरुवार की सुबह अचानक गिर गई। उसका कुछ हिस्सा आसपास की इमारत पर जा गिरा।हादसे में करीब सात लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी है। 

विज्ञापन


घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इससे सबसे ज्यादा नुकसान बिल्कुल साथ वाली इमारत में बने क्वार्टरों को हुआ। साथ वाली इमारत में करीब सौ से ऊपर क्वार्टर बने हैं। इनमें से 80 क्वार्टरों को नुकसान पहुंचा। इमारत की छत भी दो जगहों से दरारें आने से क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


आसपास की चार इमारतों में जो नुकसान हुआ उनमें से एक इमारत कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान जगमोहन शर्मा की है। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान जगमोहन शर्मा वहां पहुंच गए। उन्होंने तुरंत मेयर बलकार सिंह संधू को फोन किया। इस दौरान उनकी कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जो इमारत नगर निगम ने सील की थी उसकी सील कैसे तोड़ी गई। कौन जिम्मेदार है। पुलिस के आलाधिकारी और थाना मोती नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

आर टी वुलन मिल में मई माह में आग लगी थी। इससे इमारत क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसमें दरारें आ गईं थीं और टेढ़ी भी हो गई थी। गिरने की आशंका के कारण इमारत को नगर निगम ने जर्जर करार देकर पांच अगस्त को सील कर दिया था। अगले ही दिन फैक्टरी की सील तोड़ दी गई। अब सवाल यह खड़ा होता है कि इमारत की सील किसकी शह से खोली गई। 

काम पर जाने की कर रहे थे तैयारी

सुबह करीब साढ़े आठ बजे बेहड़े में रहने वाले सभी लोग अपने-अपने काम पर जाने की तैयारी में थे। तभी फैक्टरी से ईंटें गिरने लगी। देखते-देखते सारी फैक्टरी नीचे गिर गई, उसका काफी हिस्सा क्वार्टरों पर जा गिरा। कई क्वाटरों की दीवारें टूट गईं और सामान नीचे दब गया। सात लोग फैक्टरी के मलबे के नीचे आ गए। इसके बाद प्रवासी मजदूरों में भगदड़ मच गई। वह अपने बच्चों को लेकर तुरंत बाहर निकल गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया। 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे फैक्टरी मालिकों को लोगों ने पीटा
फैक्टरी गिरने की सूचना मिलते ही मालिक तारा चंद अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही क्वार्टरों के मालिक भी वहां पहुंच गए। वहां तारा चंद और क्वार्टर मालिक की कहासुनी हो गई। इसी दौरान फैक्टरी मालिक को मजदूरों ने पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची हुई पुलिस ने बीच बचाव कराया। प्रवासी मजदूरों का कहना है कि जब इमारत क्षतिग्रस्त थी तो उसे गिराया क्यों नहीं। पुलिस फैक्टरी मालिक को वहां से हिरासत में लेकर निकल गई। 

लुधियाना जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान जगमोहन शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मेयर बलकार सिंह संधू को फोन कर कहा कि पांच अगस्त को इमारत सील होती है, अगले दिन मालिक सील तोड़ देता है। आखिर नगर निगम की तरफ से लगाई गई सील किसने और किसकी शह पर तोड़ी गई।
 
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
घटनास्थल पर पहुंचे थाना मोती नगर के सब इंस्पेक्टर सुलखन सिंह ने बताया कि सात लोग घायल हुए हैं, उनका नाम अभी पता नहीं चल पाया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। नुकसान की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed