फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder, woman killed for dowry in ludhiana, murder in ludhiana

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Fri, 08 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना) Updated Fri, 08 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
murder, woman killed for dowry in ludhiana, murder in ludhiana
मौत - फोटो : file
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक विवाहिता की पहचान शरणजीत कौर के रुप में हुई है। पुलिस ने शरणजीत के पति हरजिंदर सिंह, ससुर सोम लाल और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास-ससुर फरार है।  
विज्ञापन


शरणजीत के पिता जरनैल सिंह की शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी की शादी आरोपी हरजिंदर सिंह के साथ पांच साल पहले हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। आरोपी अक्सर शरणजीत के साथ मारपीट करते रहते थे। उसे लगातार परेशान किया जाता था। ससुराल वालों की मारपीट के कारण शरणजीत अपने घर चली गई, लेकिन उसके पिता ने उसे समझाया और कुछ दिन पहले ही वह शरणजीत को उसके ससुराल छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जरनैल सिंह के रिश्तेदार ने उसे कहा कि शरणजीत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। सूचना मिलने के बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसकी मौत हो गई थी। जरनैल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ नहीं निगला बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसे जहर खिलाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed