{"_id":"576189594f1c1b4b5c11b83d","slug":"murder-two-murder-crime-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में दो का कत्ल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनाला में दो का कत्ल
ब्यूरो,अमर उजाला/बरनाला
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजदीकी गांव फतेहगढ़ छन्ना में ससुराल वालों ने अपने दमाद जसविंदर सिंह पुत्र बंत सिंह को पीट-पीट कर मार डाला।
पुलिस ने कत्ल के आरोप में मृतक की पत्नी राजविंदर कौर, सास प्रकाश कौर व साले जीवन सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना रूडेके कलां के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि राजविंदर कौर अकसर अपने पति जसविंदर सिंह पर मारपीट व तंग करने का आरोप लगाती रहती थी। इससे गुस्साए जसविंदर के साले जीवन सिंह, सास प्रकाश कौर व पत्नी राजविंदर कौर ने उसे पीट पीट कर मार डाला।
दूसरी घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह व जगजीत सिंह किसी मामले में जेल में बंद थे। दोनों में दोस्ती हो गई। जगजीत सिंह की जेल से जमानत हो गई और जेल में बंद गुरजंट सिंह ने जगजीत से कहा कि उसकी पत्नी के साथ निर्मल सिंह गोनी के संबंध हैं। उसके कहने पर जगजीत सिंह निर्मल सिंह की तलाश में अपने साथियों को साथ लेकर गांव कूबे चला गया। निर्मल को इसकी सूचना मिल गई।
निर्मल ने अपने कुछ साथियों को साथ लेकर जगजीत व उसके साथियों पर बेसबालों बैट और लोहे की राडों से हमला बोल दिया। नतीजन जगजीत सिंह की मौत हो गई। झगड़े में लखविंदर सिंह व प्रदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह के कत्ल के आरोप में निर्मल सिंह गोनी, हरजिंदर सिंह काला, गुरमेल सिंह सहित सात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।