फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder, man murder wife in front of child, ludhiana murder

बच्ची के सामने पत्नी को पीट कर मार डाला

Sat, 28 May 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Sat, 28 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
murder, man murder wife in front of child, ludhiana murder
मर्डर
रेलवे कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू क्लेश में अपनी चार साल की बेटी के सामने ही पत्नी को पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी घर को ताला लगाकर बच्ची को उसके नाना के पास ले गया और यह कहकर उसे वहां छोड़ गया कि वह कुछ देर में वापस आ रहा है। जब देर रात तक आरोपी नहीं आया तो बच्ची को साथ लेकर उसके नाना घर पहुंचे। वहां पर विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना जगरांव की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक हरमनदीप कौर के पति सतपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार हरमनदीप कौर की सतपाल सिंह के साथ पिछले साल दिसंबर में ही शादी हुई थी। हरमनदीप की यह तीसरी और सतपाल की दूसरी शादी थी। हरमनदीप की चार साल की एक बच्ची तनु भी थी, जो अपने नाना के पास ही रहती थी।
विज्ञापन


आरोपी सतपाल सिंह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। शुक्रवार रात को वह घर पर ही था। इसी दौरान हरमनदीप के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने पीट कर हरमनदीप की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने तनु को उठाया और उसे उसके नाना के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उनसे कहा कि हरमनदीप किसी काम से बाहर गई है और उसे भी जाना है। वह कुछ समय बाद बच्ची को ले जाएगा। काफी समय तक उसके घर न आने पर सतपाल के ससुर ने उसे फोन किया। इस पर उसने कहा कि वह कुछ समय में आ रहा था। उसके बाद सतपाल ने फोन बंद कर दिया।


शक होने पर हरमनदीप का पिता घर पहुंचा तो अंदर खून से लथपथ हरमनदीप का शव पड़ा था। उसने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने सारी बात उन्हें बता दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी सतपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed