फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Murder accused Commit Suicide in CIA one in Ludhiana

Ludhiana: हत्या के आरोपी ने सीआईए वन में लगाया फंदा, लूट के दौरान हत्या मामले में हुआ था गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2022 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 11:01 AM IST
सार

आरोपी जतिंदर सिंह को जसपाल बांगर स्थित एक फैक्टरी में चार दिन पहले लूट के दौरान गोली चलने से मजदूर की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह पुलिस रिमांड पर था।

विज्ञापन
Murder accused Commit Suicide in CIA one in Ludhiana
विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस में शनिवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब जसपाल बांगड़ स्थित फैक्टरी में लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने सीआईए स्टाफ वन की हवालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता सुबह करीब पांच बजे लगा जब उसका एक साथी नींद से जागा। उसने शव लटकता देख शोर मचाया। मुलाजिमों ने जब तक आरोपी जतिंदर कुमार उर्फ छोटू को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन



सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा के साथ साथ सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कोहाड़ा के पास स्थित गांव धरौड़ के रहने वाले जतिंदर के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार वाले पहले सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने काफी हंगामा किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे की हत्या कर शव को लटकाया है ताकि उसे आत्महत्या में तबदील किया जाए। किसी तरह से पुलिस ने उन्हें शांत किया और अधिकारियों के सामने पेश किया। अधिकारियों ने इस मामले की पूरी जांच का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


जसपाल बांगड़ स्थित एक फैक्टरी में लूट की नीयत से कुछ लोग दीवार फांद कर दाखिल हो गए थे। जब फैक्टरी के वर्कर और मालिक का भतीजा खटखटाने की आवाज सुन लुटेरों की तरफ भागे तो आरोपियों ने गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली वहां काम करने वाले कर्मचारी को लग गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद गांव धरौड़ के रहने वाले जतिंदर कुमार उर्फ छोटू और उसके साथी परमजीत को काबू कर लिया। दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेने के बाद शुक्रवार को दोनों को दोबारा पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। जिसके बाद उन्हें सीआईए वन में रखा गया था। जहां देर रात को करीब तीन बजे उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की। जब सुबह परमजीत ने देखा तो उसने शोर मचा इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के दिए कंबल को फाड़ कर लिया रस्सी का काम

पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा ने बताया कि मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को सीआईए लाया गया था। जहां रात को अचानक से जतिंदर ने कहा कि उसे ठंड लग रही है और उसे एक कंबल दिया जाए। देर रात को भी वह परमजीत के साथ बातें करता रहा और इधर उधर टहलता रहा। सीपी डॉ. कौस्तभ शर्मा ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे परमजीत सो गया तो हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी जतिंदर ने पुलिस द्वारा दिए कंबल का एक टुकड़ा काट कर उसे रस्सी के तौर पर इस्तेमाल किया और हवालात में लगी ग्रिल से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि यह कस्टडी में मौत हुई है तो इस मामले में ज्यूडिशियल जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के दौरान बोर्ड भी बैठेगा और वीडियोग्राफी भी होगी। बाकी उसके बाद जो कार्रवाई बनती होगी उसे किया जाएगा। 

पत्नी का आरोप-पुलिस ने हत्या कर शव को लटकाया

मृतक जतिंदर कुमार की पत्नी रेशमा ने बताया कि वह मूल रुप से हरियाणा के घरौंडा इलाके का रहने वाला था। मगर पिछले काफी समय से परिवार लुधियाना में रह रहा है। उसकी शादी को दस साल हो चुके है और तीन बच्चे है। जिनमें से दो लड़कियां और एक लड़का हैं। रेशमा ने बताया कि उसके पति को झूठे केस में फंसाया गया है। रेशमा ने आरोप लगाया कि रिमांड के दौरान पुलिस मुलाजिमों ने जतिंदर के साथ मारपीट की और उसे टार्चर किया। पुलिस द्वारा मारपीट और टार्चर के कारण उसके पति की मौत हो गई। रेशमा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ही उसके पति की हत्या की है अब खुद को बचाने के लिए पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। परिवार को एक बार भी उससे मिलने नहीं दिया गया। रोते हुए रेशमा बिलख रही थई कि अब वह बच्चों के पिता को कहां से लाएगी। बच्चों को क्या जवाब दे। 

मिलने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिलने दिया

जतिंदर की मां कौशल्या ने बताया कि उन्हें तो पता ही नहीं चला कि जतिंदर को पुलिस ने कब कहां से गिरफ्तार किया। जब उन्हें पता चला तो वह गांव के कुछ लोगों के साथ जतिंदर से मिलने की कोशिश में लुधियाना पहुंचे थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें जतिंदर से मिलने नहीं दिया। उनका बेटा बेकसूर था। पहले उसका काम धंधा काफी कम हो गया था और वह किस्ते भरने में भी असमर्थ था, लेकिन अब उसके पास रोजाना गाड़ी का गेड़ा आ रहा था और काम अच्छा चल रहा था। उसके बेटे को झूठा फंसाया गया है और अब उसकी हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या में तबदील किया जा रहा है। परिवार वालों ने कहा कि इस पूरे मामले की अच्छे तरीके से और निष्पक्ष जांच हो ताकि सच्चाई सामने आ सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed