फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mother Son murdered in Ludhiana

Ludhiana Murder: तेजधार हथियार से मां-बेटे की हत्या, तीन दिन बाद हल्की बदबू से हुआ मामले का खुलासा

Thu, 26 Dec 2024 08:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 08:16 AM IST
सार

सोनिया और उसके पति का विवाद चल रहा था। वह पिछले करीब चार साल से अलग रह रहे हैं। दोनों का तलाक नहीं हुआ था। सोनिया पहले जिस मकान में किराए पर रहती थी वही मकान कुछ समय पहले उसने खरीद लिया था। वह दस साल के बेटे कार्तिक के साथ अकेली रहती थी। 

विज्ञापन
Mother Son murdered in Ludhiana
लुधियाना में मर्डर - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के हैबोवाल के प्रेम नगर इलाके में मां-बेटे की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हत्या तीन दिन पहले हुई थी लेकिन इसका खुलासा बुधवार को हुआ। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को घर न खुलने और बदबू आने की वजह से इलाके के लोगों को आशंका हुई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का हाल देख सभी हैरान रह गए। खून से लथपथ दोनों शव बेड पर पड़े थे और ऊपर कंबल पड़ा था। तेजधार हथियार से दोनों की हत्या की गई है। मृतक की पहचान सोनिया (42) और उसके बेटे कार्तिक (10) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है साथ ही पुलिस सोनिया के फोन काॅल्स को चेक कर रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। थाना हैबोवाल पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि सोनिया और उसके पति का विवाद चल रहा था। वह पिछले करीब चार साल से अलग रह रहे हैं। दोनों का तलाक नहीं हुआ था। सोनिया पहले इसी मकान में किराए पर रहती थी और कुछ समय पहले उसने उक्त मकान खरीद लिया था। वह मकान में दस साल के बेटे कार्तिक के साथ अकेली रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तीन दिन पहले सोनिया और उसके बेटे को देखा गया था। उसके बाद दोनों में से कोई नजर नहीं आया। घर न खुलने और अंदर से हल्की बदबू आने के कारण इलाके के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की और गेट तोड़ कर पुलिस अंदर दाखिल हो गए, वहां दोनों के शव खून से लथपथ बेड पर पड़े थे।


एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार दोनों की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। दोनों के सिर और चेहरे पर तेजधार हथियार मारा गया है। घर में कौन दाखिल हुआ था अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। जांच के दौरानपता चला है कि सोनिया के  विजय नाम के किसी व्यक्ति से संबंध थे और वह अक्सर घर में आता जाता था। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं व सोनिया की फोन काल्स भी चेक की जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उक्त मामले से पर्दा हटा दिया जाएगा कि सच्चाई क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed