{"_id":"68737d6933ab6e477900c93b","slug":"misdeed-with-minor-on-pretext-of-marriage-married-man-in-ludhiana-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: शादीशुदा युवक ने पार की हदें, आरोपी के ससुर की हरकत से सब हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: शादीशुदा युवक ने पार की हदें, आरोपी के ससुर की हरकत से सब हैरान
Sun, 13 Jul 2025 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:03 PM IST
सार
आरोपी के साथ पीड़ित नाबालिग की दोस्ती थी। आरोपी ने नाबालिग को यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। दोस्ती के दाैरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लुधियाना में एक शादीशुदा नौजवान ने नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने बाद में नाबालिग को धमकियां दी। इस मामले में जब आरोपी के ससुर को पता चला वह भी तो उसे कानूनी प्रक्रिया से बचाने के लिए साजिशें रचने लगा।
नाबालिग गुमसुम रहने लगी और उसके परिवार वालों की तरफ से पूछने पर सारी बात उन्हें बताई। नाबालिग के परिवार ने इसकी शिकायत तुरंत थाना टिब्बा पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने मोहल्ला बाबा नामदेव कालोनी निवासी अमन और उसके ससुर अली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी के साथ पीड़ित नाबालिग की दोस्ती थी। आरोपी ने नाबालिग को यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। दोस्ती के दाैरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया और बताया कि वह शादीशुदा है। आरोपी के ससुर अली ने अपने दामाद को बचाने के लिए पीड़िता को वायस मैसेज भेज कर धमकियां दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने हिम्मत जुटा इसकी जानकारी परिवार को दी और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।