फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Married man misdeed his friends wife in Ludhiana crime news

Punjab: दोस्त की पत्नी पर आया दिल, शादी का वादा कर बुझाई हवस की प्यास; वही दोस्त बन गया महिला का दुश्मन

Wed, 28 Jan 2026 06:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 Jan 2026 06:55 PM IST
सार

शादीशुदा शख्स ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर उसकी अस्मत लूट ली। आरोपी वादा करता रहा कि वह महिला से शादी करेगा और अपनी पत्नी को तलाक देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया तो महिला पुलिस के पास पहुंची। 

विज्ञापन
Married man misdeed his friends wife in Ludhiana crime news
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्ती का रिश्ता शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा शख्स ने अपने ही दोस्त का घर बर्बाद कर दिया। भरोसे की आड़ में आरोपी ने दोस्त की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाया, पत्नी को तलाक देने का झांसा देकर कई महीनों तक उसकी अस्मत से खिलवाड़ करता रहा और जब शादी की बात आई तो वही प्रेमी हैवान बन गया। घटना लुधियाना के जगरांव की है। 

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा होने के बावजूद खुद को पीड़िता से शादी करने का वादा करता रहा। फोन कॉल और बातचीत के जरिए भरोसा जीता, फिर उसी भरोसे को हथियार बनाकर शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोपी का मकसद सिर्फ जिस्म था, रिश्ता नहीं।
विज्ञापन


जब पीड़िता ने साफ शब्दों में कहा कि पहले पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करे, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। आरोपी ने न सिर्फ पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकियां भी देने लगा। डर और खौफ के साए में जी रही महिला ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति का दोस्त निकला सबसे बड़ा दुश्मन
थाना सिधवां बेट के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी परजिया विहारीपुर, सिधवां बेट, पीड़िता के पति का करीबी दोस्त था। इसी नजदीकी का फायदा उठाकर आरोपी घर में बेरोकटोक आता-जाता रहा और धीरे-धीरे महिला को अपने जाल में फंसाता चला गया।

शादी का झांसा, जबरन संबंध और फिर धमकियां
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने साफ तौर पर कहा था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देगा और उसी भरोसे पर उसने महिला के साथ संबंध बनाए। लेकिन जब पीड़िता ने शादी की शर्त रखी तो आरोपी ने मारपीट कर चुप कराने की कोशिश की और कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।


पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिधवां बेट पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed