फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man murdered with sharp weapon in Ludhiana

Ludhiana: पुरानी रंजिश में युवक को दिन दिहाड़े तेजधार हथियार से काटा, पार्क से मिला खून से लथपथ शव

Mon, 19 Jun 2023 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 02:54 PM IST
सार

लालू मूल रुप से उत्तरप्रदेश के अयोध्या इलाके का रहने वाला था। यहां पर वह अपने भाई और पिता के साथ किराए के मकान में रहता था और घर के पास ही एक फैक्टरी में काम करता था। उसका कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Man murdered with sharp weapon in Ludhiana
लुधियाना में युवक की हत्या - फोटो : demo

विस्तार

लुधियाना में साहनेवाल के सुआ रोड स्थित इंद्रा पार्क में दिन दिहाड़े तेजधार हथियार से काट कर एक नौजवान की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव पार्क में फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों ने जब युवकों को भागते देखा तो उन्होंने पार्क में खून से लथपथ युवक को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह बोपाराय पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और ग्यासपुरा स्थित मक्कड़ कालोनी निवासी लालू (20) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: गुरबाणी प्रसारण पर बोले सीएम मान, एक संस्थान को अधिकार क्यों... शर्तें तय करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना साहनेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लालू मूल रुप से उत्तरप्रदेश के अयोध्या इलाके का रहने वाला था। यहां पर वह अपने भाई और पिता के साथ किराए के मकान में रहता था और घर के पास ही एक फैक्टरी में काम करता था। उसका कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। लालू एक अपराधिक मामले में जेल गया था तो आरोपियों के साथ उसका विवाद हो गया था। जेल में हुए विवाद को आरोपी बाहर आकर निपटाना चाहते थे। 



इंस्पेक्टर इंद्रजीत ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार मृतक के भाई छोटू ने बताया है कि दो दिन से लालू कमरे में भी नहीं आ रहा था। उसे शक था कि उसके पीछे कुछ युवक लगे हुए हैं और वह उस पर हमला करना चाहते हैं। सोमवार सुबह लालू किसी काम से जा रहा था तो रास्ते में आरोपियों ने ट्रैप लगा दिया। मौका देखते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार कर पार्क में शव फेंक कर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने जब बदमाशों को भागते देखा तो उनका ध्यान पार्क में गया। 

पार्क में खून से लथपथ लालू का शव पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पार्क में जांच की तो वहां एक अंगुली कटी हुई मिली है। आशंका है कि उंगली लालू की ही हो सकती है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed