फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   man, murdered, love, affair

प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

Tue, 15 Dec 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना) Updated Tue, 15 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
man, murdered, love, affair
रायकोट के पास गांव गोबिंदगढ़ से लापता युवक बेअंत सिंह (25) का शव मंगलवार को गांव के छप्पड़ से बरामद किया गया। बेअंत 13 दिसंबर से लापता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार और डीएसपी तेजिंदर सिंह धालीवाल ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। मृतक के भाई की शिकायत पर गांव की ही एक युवती और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी रायकोट तेजिंदर सिंह ने कहा कि बेअंत के गांव की ही एक लड़की के साथ काफी वक्त से प्रेम संबंध थे। 13 दिसंबर की रात को करीब दस बजे बेअंत अपनी प्रेमिका से मिलने छप्पड़ के पास बनी एक जगह पर गया। इसके बारे में लड़की के परिवार के सदस्यों को पता चल गया। उन्होंने बेअंत सिंह पर हमला कर दिया। ज्यादा चोट लगने के कारण वह अधमरा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे उठाकर छप्पड़ में फेंक दिया और लड़की को वापस घर ले गए। डीएसपी ने कहा कि दो दिन की जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों की उपस्थिति में छप्पर से बेअंत का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक के भाई मनप्रीत के बयान पर लड़की, सुरजीत सिंह, दलविंदर सिंह, हाकम सिंह और जतिंदर सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करा शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले मृतक के भाई मनप्रीत ने पुलिस चौकी जलालदीवाल में बेअंत सिंह के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मनप्रीत ने बेअंत की प्रेमिका और उनके पारिवारिक सदस्यों पर कत्ल करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed