फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man murdered in Ludhiana Civil Hospital emergency ward

Murder in Hospital: लुधियाना सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की हत्या, वीडियो में कैद हुए हमलावर

Fri, 15 Jul 2022 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 08:50 AM IST
सार

लुधियाना सिविल अस्पताल में गुरुवार देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी श्रवण कुमार पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Man murdered in Ludhiana Civil Hospital emergency ward
लुधियाना सिविल अस्पताल में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना सिविल अस्पताल में देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी नाबालिग श्रवण कुमार को कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने श्रवण की हत्या उस समय की, जब वह सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ा था और उसका भाई सुमित अंदर इलाज करा रहा था। हथियारों से लैस नौजवान वहां पहुंचे तो श्रवण उनसे बचने के लिए इमरजेंसी वार्ड में घुस गया।  
विज्ञापन


हमलावरों ने इमरजेंसी वार्ड में अंदर घुसकर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और श्रवण कुमार को वहीं मौत के घाट उतार दिया। इमरजेंसी वार्ड में नाबालिग पर हमले के दौरान सभी स्टाफ वाले वहां से भाग निकले और अपनी जान बचाई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से वहां से फरार हो गए लेकिन सिविल अस्पताल के अंदर बनी पुलिस चौकी के मुलाजिम आराम फरमाते रहे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस वहां पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने श्रवण के जीजा राजवीर की शिकायत पर विशाल, साहिल उर्फ सोरपी, अभिषेक उर्फ खैचू, अंकुर, मनु, विकास, साहिल और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में भाई पर किया था हमला

जानकारी के अनुसार श्रवण के भाई सुमित का आरोपी साहिल के साथ पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा चल रहा था। गुरुवार रात करीब नौ बजे सुमित घर के पास खड़ा था। इसी दौरान साहिल अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसने सुमित के सिर पर बोतल दे मारी। जिसके बाद वहां झगड़ा हुआ तो आरोपी वहां से चले गए। सुमित, उसका जीजा राजवीर और श्रवण तीनों सिविल अस्पताल मेडिकल कराने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जिस समय सुमित अस्पताल में था तो उसके साथियों ने साहिल उर्फ सोरपी पर हमला किया। आरोपियों को पता था कि सुमित अस्पताल में मौजूद होगा। वह वहां पहुंचे तो आगे श्रवण कुमार उन्हें बाहर खड़ा मिल गया। वह श्रवण को देख उसके पीछे भाग लिए। श्रवण खुद की जान बचाने के लिए इमरजेंसी वार्ड में घुस गया। इसी दौरान आरोपी भी उसके पीछे अंदर घुस गए और तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अस्पताल स्टाफ ने इसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी सिविल अस्पताल से भाग चुके थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed