{"_id":"66264ce869d47ac834063c45","slug":"man-murdered-in-jagraon-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: बाप-बेटे ने युवक को चाकुओं से गोदा, 200 रुपये उठाने के शक में ले ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: बाप-बेटे ने युवक को चाकुओं से गोदा, 200 रुपये उठाने के शक में ले ली युवक की जान
Mon, 22 Apr 2024 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:11 PM IST
सार
आरोपी बाप बेटे ने आरोप लगाया था कि शमशेर ने उनके 200 रुपये उठाए हैं। पहले रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया था। सोमवार सुबह जब शमशेर अपने साथियों के साथ दाना मंडी में ताश खेल रहा था तो आरोपी बाप बेटे ने फिर से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगरांव की पुरानी दाना मंडी लेबर का काम करने वाले एक युवक को सिर्फ 200 रुपये के लिए बाप बेटे ने मिलकर चाकुओं से गोद डाला। आरोपियों को शक था कि उनके 200 रुपये मृतक ने उठाए है। इसी शक के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पूरी वारदात नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो में दिख रहा है कि मंडी में एक पेड़ के नीचे बैठे कुछ युवक ताश खेल रहे हैं। इसी दौरान बाप बेटा एक युवक से झगड़ा करने लग जाते है। फिर देखते ही देखते युवक को चाकू मार कर मौत के घाट उतार देते हैं। मृतक की पहचान शमशेर सिंह निवासी शनि मंदिर डिस्पोजल रोड के रूप में हुई है । इस घटना के बाद अन्य युवक उसको अस्पताल लेकर जाते हैं लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार आरोपी बाप बेटे ने आरोप लगाया था कि शमशेर ने उनके 200 रुपये उठाए हैं। पहले रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया था। सोमवार सुबह जब शमशेर अपने साथियों के साथ दाना मंडी में ताश खेल रहा था तो आरोपी बाप बेटे ने फिर से उस पर हमला कर दिया। बाप बेटे ने कब युवक को चाकू मार दिया किसी को पता ही नहीं चला। खून से लथपथ होकर जब युवक के नीचे गिरा तब जाकर पता चला कि उसे चाकू लगा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बाप बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना सिटी के इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बलराम उर्फ पंडित और उसके बेटे लविश को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां के बयान लेकर आगे कार्रवाई की जा रही है ।