फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man killed in ludhiana

Ludhiana: सीवरेज का पानी निकालने पर हुए विवाद में पड़ोसियों ने पीटकर मार डाला, आरोपियों में महिलाएं भी शामिल

Wed, 05 Jun 2024 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 03:54 PM IST
सार

सुखविंदर सिंह के घर के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो हो गया था। जब वे सीवरेज से पानी निकालने की कोशिश में थे तो आरोपियों ने उनके साथ कहासुनी की और फिर मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Man killed in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के मेहरबान की हरकृष्ण विहार कॉलोनी इलाके में सीवरेज का पानी निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने सुखविंदर सिंह (45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। घायल सुखविंदर को परिवार वाले अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक सुखविंदर की शिकायत पर अमरजीत कौर, उसके पति जगदीश, बेटी बिंद्री, बेटे बिंदर, बिंदर की पत्नी रानी, विक्की, लक्की, गोलू और प्रीत के खिलाफ हत्या के साथ साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश देने में जुटी है। उधर, पुलिस ने जांच के बाद सुखविंदर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह की बेटी सरबजीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनके घर के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो हो गया था। जब उसके पिता सीवरेज से पानी निकालने की कोशिश में थे तो आरोपियों ने उनके साथ कहासुनी कर दी। उसके पिता आरोपियों से बात करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर आरोपियों ने सुखविंदर सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया। सुखविंदर बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा और आरोपी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार वाले सुखविंदर को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी परिवार वालों ने थाना मेहरबान पुलिस को दी। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके पारिवारिक सदस्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed