फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   man kidnapped, home, office

घर से काम पर गया युवक अगवा

Sun, 07 Feb 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sun, 07 Feb 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
man kidnapped, home, office
करीब तीन महीने पहले घर से फैक्टरी जाने के लिए निकले भामियां कलां स्थित राम नगर के रहने वाले सतीश कुमार (19) का किसी ने अपहरण कर लिया था। पहले तो परिजन उसे संदिग्ध हालात में लापता समझते रहे, लेकिन एक महीने पहले किसी ने उन्हें फोन कर कहा कि सतीश अंबाला की एक फैक्टरी में है। जहां बंधक बनाकर उससे काम करवाया जा रहा है। थाना जमालपुर की पुलिस ने रविवार को सतीश के पिता शिव कुमार की शिकायत पर सुरिंदर कुमार और अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



शिव कुमार के मुताबिक उसका बेटा सतीश फोकल प्वाइंट स्थित फेज पांच में हाइवर्ड फैक्टरी में काम करता है। करीब तीन महीने पहले वह फैक्टरी के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने इसकी शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस को दी थी। करीब एक महीने पहले किसी व्यक्ति ने शिव कुमार को फोन किया और कहा कि वह सुरिंदर बोल रहा है।
विज्ञापन


उनका बेटा अंबाला में एक फैक्टरी में है और उसे अगवा कर जबरदस्ती काम कराया जा रहा है। शिव कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर पवनदीप सिंह ने कहा कि जिस नंबर से शिव कुमार को फोन आया था। वह उत्तरप्रदेश का निकला है। पुलिस पता लगा रही है कि नंबर यूपी के कौन से शहर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed