फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   man, hanged, himself

युवक ने तार से फंदा लगाकर खुदकुशी की

Sat, 02 Jan 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 02 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
man, hanged, himself
दिमागी रूप से परेशान चल रहे हैबोवाल के आनंद नगर निवासी प्रभाकर उर्फ प्रभु (26) ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में सीढ़ियों की ग्रिल के साथ बिजली की तार से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन



घटना का पता शनिवार की सुबह उस समय चला जब शनिवार की सुबह उसका चाचा उसे बुलाने के लिए आया। शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन



जांच अधिकारी कांस्टेबल रविंदर सिंह ने बताया कि प्रभु डोसा बनाने का कारीगर था। वह दिल्ली में काम करता और कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने चाचा के पास आनंद नगर में रहने के लिए आया था। वह यहां पर भी डोसा बनाने का काम करता था। प्रभु दिमागी रुप से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसका एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। शनिवार की रात को उसने अपने घर में सीढ़ियों की ग्रिल के साथ बिजली की तार से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका चाचा उसे बुलाने के लिए आया शव लटकता देखा। जांच अधिकारी ने बताया पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रभु का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed