{"_id":"610d83e18ebc3ec350358a1c","slug":"ludhiana-police-recovered-two-kidnapped-children-from-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना पुलिस की कामयाबी: अगवा दो बच्चों को यूपी से बरामद किया, आरोपी मां-बेटी समेत तीन को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना पुलिस की कामयाबी: अगवा दो बच्चों को यूपी से बरामद किया, आरोपी मां-बेटी समेत तीन को पकड़ा
Sat, 07 Aug 2021 12:48 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:48 AM IST
सार
पंजाब की लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुछ दिन पहले लुधियाना से अगवा दो बच्चों को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में एक महिला, उसके पति और बेटी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बच्चों को परिजनों के हवाले करती लुधियाना पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके से कुछ समय पहले अगवा दो बच्चों को कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों को महानगर से कुछ समय पहले अगवा कर उत्तर प्रदेश ले जाया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं हैं। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित गांव बगौट निवासी राजा राम उर्फ राजू, उसकी पत्नी बिरजा देवी उर्फ सुनीता और इनकी बेटी अंजली उर्फ पुनीता कुमारी उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छह साल और ढाई साल के दो बच्चों को सही सलामत बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों को उनके पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
डीसीपी सिमरतपाल सिंह ढींढसा ने बताया कि छह साल का बच्चा रवि और उसका ढाई साल का भाई प्रिंस इलाके में रहने वाली अंजलि के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। करीब दो सप्ताह दोनों को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान परिवार पर भरोसा बना लिया। इसके बाद आरोपी पहले से ही दोनों को अगवा करने की प्लानिंग बना चुके थे।
विज्ञापन
प्लानिंग के तहत दोनों बच्चों को अगवा किया गया और फरार हो गए। जब बच्चे देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालें आरोपियों के घर बच्चों को बुलाने पहुंचे। पता चला कि आरोपी फरार हो गए। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। एसपीएस ढींढसा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अंबाला की तरफ गए हैं।
जांच में पता चला वे वहां से भी फरार हो चुके हैं। इसके बाद आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिल कर काबू किया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिरजा देवी के कोई बेटा नहीं था। वह बेटे की चाह में दोनों बच्चों को अगवा करने के मामले में शामिल हुई।
सूत्रों के अनुसार पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि अंजलि और उसके परिजन बच्चे अगवा कर इन्हें आगे बेच देते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि आरोपियों ने एक लड़के को 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा कर लिया था, जबकि दूसरे बच्चे के सौदे की तैयारी चल रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।