{"_id":"6877994cc7630cf4490d4916","slug":"ludhiana-minor-girl-misdeed-in-amritsar-punjab-crime-news-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: स्कूल से लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, लुधियाना से अमृतसर ले गए आरोपी, बारी-बारी लूटी आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime: स्कूल से लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, लुधियाना से अमृतसर ले गए आरोपी, बारी-बारी लूटी आबरू
Wed, 16 Jul 2025 05:55 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 05:55 PM IST
सार
स्कूल से लौट रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपी पीड़िता को लुधियाना से अमृतसर ले गए और होटल में बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
child crime
- फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विस्तार
पंजाब के लुधियाना की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोपी पीड़िता को जबरदस्ती लुधियाना से अमृतसर ले गए और वहां होटल में बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और परिवार को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
परिवार ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने रास्ते में उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और एक युवक अपने घर ले गया। हवस की आग में अंधे युवक ने नाबालिग के कपड़े बदलवाए और दोस्त के घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी उसे तरह-तरह की धमकियां देते हुए ट्रेन के जरिये अमृतसर ले गए। वहां एक होटल में उसके साथ बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया। परिवार की शिकायत पर थाना साहनेवाल पुलिस ने लोहारा के रहने वाले आरोपी मनोज कुमार और उसके दोस्त शुभम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी इलाके में ही स्थित स्कूल में पढ़ती है। 7 जुलाई को बेटी स्कूल से लौट रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार मनोज और शुभम ने उसे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। विरोध करने के बावजूद दोनों आरोपी किशोरी को डरा धमका कर अपने घर ले गए। मनोज के घर पर उसकी मां भी थी। उसकी मां की मौजूदगी में मनोज ने अपने कपड़े (पेंट-शर्ट) उसे पहनाए। वहां मनोज उसे अपने दोस्त शुभम के घर ले गया। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। दोनों आरोपी उसे से अमृतसर ले गए। अमृतसर के एक होटल में कमरा लेकर मनोज और शुभम ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
नौ जुलाई को पीड़िता किसी तरह दोनों आरोपियों को चकमा देकर अमृतसर से भाग कर लुधियाना पहुंची। इसके बाद उसने परिवार को आपबीती सुनाई। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच के बाद आरोप सही पाए गए और दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।