फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Loot with descendant of Shaheed Sukhdev Thapar in Ludhiana

Ludhiana: शहीद सुखदेव थापर के वंशज से चार लाख की लूट, पोते के साथ पटाखा मार्केट से लौट रहे थे घर

Mon, 13 Nov 2023 04:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 04:29 PM IST
सार

एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि लुटेरों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। कुछ सीसीटीवी फुटेज चेक की गई हैं, जिसमें लुटेरों की झलक लग रही है। बाकी चेकिंग की जा रही है। आशंका है कि लुटेरे दाना मंडी से ही इनके पीछे लगे थे।

विज्ञापन
Loot with descendant of Shaheed Sukhdev Thapar in Ludhiana
लुधियाना में लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में दिवाली की सुबह करीब चार बजे लुटेरों ने शहीद सुखदेव थापर के वंशज और शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर से हथियार के बल पर चार लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: दिवाली पर पंजाब के आईएएस के सरकारी घर में चली गोली, अंदर था पूरा परिवार, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


पटाखों के कारोबारी हैं अशोक थापर
जानकारी के अनुसार अशोक थापर पटाखों के बड़े कारोबारी हैं। हर साल वह होलसेल मार्केट में पटाखे की दुकान लगाते हैं। दिवाली की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अशोक थापर और उनका पोता मयंक एक एक्टिवा पर दाना मंडी से निकल कर घर के लिए चल पड़े। मयंक एक्टिवा चला रहा था और अशोक थापर पीछे बैठे थे। उनका बेटा त्रिभुवन अलग एक्टिवा पर आगे निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद सिनेमा पुली के पास जब नीचे की तरफ एक्टिवा ली तो तीन बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। दो लुटेरों ने अशोक थापर पर हथियार तान दिए, जबकि दो ने मयंक पर हथियार तान दिए। उसके बाद आरोपियों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और दोनों की जेब में पड़े मोबाइल फोन के साथ साथ पर्स भी लूट कर फरार हो गए। किसी राहगीर की मदद से परिवार को सूचना दी गई। साथ ही पुलिस को शिकायत दी गई। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि लुटेरों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। कुछ सीसीटीवी फुटेज चेक की गई हैं, जिसमें लुटेरों की झलक लग रही है। बाकी चेकिंग की जा रही है। आशंका है कि लुटेरे दाना मंडी से ही इनके पीछे लगे थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घंटाघर की तरफ गए थे। बाकी टीमें अलग अलग एंगलों पर काम करने में जुटी है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed