फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Incident of firing at Punjab IAS officer government residence on Diwali night in Chandigarh

Chandigarh: दिवाली पर पंजाब के आईएएस के सरकारी घर पर चली गोली, खिड़की के बोर्ड को चीरकर कमरे में घुसी

Mon, 13 Nov 2023 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 04:34 PM IST
सार

आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि रात को 11.10 बजे वह घर के ऊपर वाले कमरे में बैठे हुए थे। बाहर पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान उनके घर की पिछली तरफ की खिड़की से एक गोली अंदर आई। उन्होंने कहा कि गोली की तीव्रता इसलिए कम हो गई क्योंकि वह एक तख्ती को चीरती हुई अंदर घुसी। ऐसे में उनका बचाव हो गया।

विज्ञापन
Incident of firing at Punjab IAS officer government residence on Diwali night in Chandigarh
आईएएस के घर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कैडर के 2009 बैच के आईएएस की सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर दिवाली की रात लगभग 11.10 बजे गोली चलने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर अपराध शाखा के डीएसपी उदय पाल, सेक्टर 11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह समेत सेक्टर 24 पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। 
विज्ञापन


मौके पर बैलिस्टिक और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी पहुंचे और जांच के लिए नमूने इकट्ठे किए गए। पुलिस को घर के कमरे से गोली बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह गोली चली तब आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा का परिवार भी अंदर मौजूद था। गोली घर की खिड़की के प्लाईबोर्ड को चीरती हुई पहली मंजिल पर कमरे के अंदर घुसी। देर रात तक पुलिस पता लगाती रही कि किस एंगल से यह गोली चलाई गई। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वर्षों पुरानी मान्यता: दिवाली के अगले दिन त्योहार मनाते हैं चिल्ला के लोग, इस कारण निभा रहे परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन



घर के पिछली तरफ से कमरे में आई गोली
कोठी की पिछली तरफ से यह गोली पहली मंजिल के कमरे में आई। मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस कोठी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ में लगी है।

सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली .32 या .38 बोर के हथियार से चलाई गई है। मौजूदा समय में आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन में प्रबंध निदेशक हैं।  वहीं उनके पास पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिक्ति कार्यभार भी है। 


गंभीर जानी नुकसान हो सकता था 
वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि रात को 11.10 बजे वह घर के ऊपर वाले कमरे में बैठे हुए थे। बाहर पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान उनके घर की पिछली तरफ की खिड़की से एक गोली अंदर आई। उन्होंने कहा कि गोली की तीव्रता इसलिए कम हो गई क्योंकि वह एक तख्ती को चीरती हुई अंदर घुसी। ऐसे में उनका बचाव हो गया। वह जिस बिस्तर पर बैठे हुए थे वहां तक यह गोली आई। वहीं अगर वह गोली सीधा शीशे से अंदर आती तो जानी नुकसान हो भी सकता था। 

उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि उन पर साजिशन यह हमला हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह दिवाली पर कोई सेलिब्रिटरी फायर है। उसी दौरान गोली उनके घर की तरफ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed