{"_id":"580e37184f1c1b3924bc2322","slug":"loot-survey-company-employee-looted-in-ludhiana-ludhiana-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे कंपनी के मुलाजिम से लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्वे कंपनी के मुलाजिम से लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
हथियारों के बल पर सवारियों से लूटपाट करने वाला ऑटो गैंग एक बार फिर लुधियाना में सक्रिय हो गया है। ऑटो गैंग के सदस्यों ने रविवार रात एक सर्वे कंपनी के मुलाजिम को हथियार दिखाकर लूट लिया।
आरोपी उसके पास से नगदी, सोने के जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने उसे ऑटो से धक्का दिया और फरार हो गए। जब तक मुलाजिम कुछ कर पाता, आरोपी फरार हो गए। मुलाजिम ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने कानपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले जावेद आलम की शिकायत पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जावेद आलम ने कहा कि वह कानपुर का रहने वाला है और एक निजी सर्वे कंपनी में काम करता है। वह अलग अलग तरह के सर्वे के लिए विभिन्न राज्यों में जाता रहता है। पिछले कुछ दिनों से वह पंजाब में सर्वे के लिए आया हुआ था। रविवार को फिरोजपुर में काम खत्म करने के बाद वह लुधियाना आया था।
विज्ञापन
रात को वह स्टेशन पर पहुंचा और बाहर आकर एक ऑटो समराला चौक के लिए लिया। ऑटो चालक उसे समराला चौक ले जाने के बजाय पुरानी कचहरी के पास ले गया। वहां पर आरोपियों ने हथियारों के बल पर उसका मोबाइल फोन, 2500 की नगदी, सोने की अंगूठी के अलावा अन्य सामान लूट लिया और उसे ऑटो से धक्का देकर फरार हो गए।