फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot, loot in industrialist house, ludhiana loot

निर्यातक की पत्नी को बंधक बनाकर लाखों की लूट 

Tue, 04 Oct 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 04 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
loot, loot in industrialist house, ludhiana loot
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
दुगरी फेज-1 में कुछ दिन पहले रखे नेपाली नौकर ने अपने चार साथियों से मिलकर निर्यातक की पत्नी को बंधक बनाया और लाखों रुपये, गहने और अन्य सामान लूट कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौकर ने निर्यातक की पत्नी के हाथ-पांव बांध दिए। उसे डराया, धमकाया और दूसरे कमरे की अलमारियों से करीब 15 लाख नगद, लाखों के गहने, दो हजार अमेरिकन डॉलर, मोबाइल, लाइसेंसी रिवाल्वर और करीब 40 कारतूस लूट लिए। वारदात के समय कारोबारी की पत्नी घर में अकेली थी। वारदात के बाद लुटेरे घर में पड़ा सीसीटीवी कैमरों का रिकार्डर भी साथ ले गए।
विज्ञापन


आरोपियों के जाने के बाद महिला ने किसी तरह खुद को आजाद कराया और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम एडीसीपी संदीप गर्ग के नेतृत्व में पहुंची। गर्ग ने कहा कि नेपाली नौकर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनको काबू करने के लिए टीमें बना दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वारदात दोपहर करीब एक बजे हुई। निर्यातक राजन गुप्ता ने बताया कि उसका एक्सपोर्ट का कारोबार है। घर में उसके माता-पिता और पत्नी रहते हैं। उन्होंने करीब हफ्ते पहले एजेंट के जरिए एक नेपाली नौकर घर में रखा था। मंगलवार सुबह वह अपने पिता शाम गुप्ता के साथ आफिस चले गए थे। घर में उनकी मां और पत्नी थी।

दोपहर को उसकी मां किसी काम से मार्केट चली गई। घर में उसकी पत्नी सलोना अकेली थी। इस दौरान उसके नौकर बहादुर ने अपने चार साथियों को बुला लिया। पहले उसके साथी घर के बाहर घूमते रहे। फिर बहादुर ने फोन कर उन्हें घर के अंदर बुलाया। जब उसकी पत्नी को मेन गेट खुलने की आवाज आई, तो उसने बहादुर को बाहर देखने के लिए कहा। लेकिन बहादुुर ने कहा कि कोई नहीं है। इतने में बाहर से तीन युवक अंदर आ गए। जबकि उनका एक साथी बाहर नजर रखे हुए था।


बहादुर ने उसका मुंह बंद दिया और अपने साथियों के साथ उसे कमरे में ले गया। वहां उसके हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। तीनों युवकों के हाथ में सब्बल, चाकू और अन्य हथियार थे। कारोबारी के पड़ोसी सर्बजीत सिंह और उसके बेटे पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि सलोना घबराई और भागती हुई उनके पास आई। उसने वारदात के बारे में बताया। जानकारी मिलते ही पुलिस आई और जांच शुरू की। पुलिस ने नौकर को रखवाने वाले एजेंट को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed