{"_id":"5713b6514f1c1ba02910fc1f","slug":"loot-gold-chain-loot-in-ludhiana-ludhiana-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्ची डालकर ज्वेलर की दुकान से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्ची डालकर ज्वेलर की दुकान से चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 17 Apr 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजपुर रोड स्थित प्रेम ज्यूलर्स के मालिक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर एक युवक सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। जब तक ज्वेलर मालिक कुछ कर पाता, आरोपी बाहर पहले से तैयार खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शॉप मालिक प्रवीण कुमार ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन सात और चौकी ताजपुर रोड की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लुटेरा दो दिन पहले भी चेन देखने के बहाने दुकान की रेकी करके गया था।
दुकान मालिक प्रवीण कुमार ने कहा कि दोपहर को वह दुकान में अकेले ही बैठे थे। इसी दौरान एक युवक आया और उसने चेन देखने की बात कही। उन्होंने युवक को चेन दिखाई। युवक ने चेन को हाथ में पकड़ा और डिजाइन देखने लगा। इसी दौरान युवक ने अपनी जेब से मिर्ची पाउडर निकाला और उनकी आंखों में डालकर बाहर भाग गया। उन्होंने शोर मचा दिया, लेकिन तब तक लुटेरा बाहर पहले से तैयार खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार ने कहा कि दो दिन पहले भी उक्त युवक आया था और चेन देखकर गया था। उस समय युवक ने कहा था कि वह अपनी मां को लाएगा और चेन का डिजाइन पसंद करने के बाद ले जाएगा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रवीण ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के हवाले कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस लुटेरे का पता लगाने में जुटी हुई है।