फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   land worth Rs 6 crore was sold for Rs 30 lakh By preparing fake documents in village Noorpur Bet  Ludhiana

पंजाब में तहसीलदार का नया कारनामा: छह करोड़ की जमीन का 30 लाख में कर दिया सौदा, फर्जी NRI तक खड़ा कर दिया

Sat, 01 Mar 2025 09:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 09:23 AM IST
सार

अमेरिका में रहने वाले एनआरआई की लाडोवाल बाईपास के पास करोड़ों की जमीन थी। आरोपियों ने फर्जी एनआरआई खड़ा करके जमीन को लाखों में बेच दिया है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
land worth Rs 6 crore was sold for Rs 30 lakh By preparing fake documents in village Noorpur Bet  Ludhiana
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के लाडोवाल बाईपास के पास स्थित गांव नूरपुर बेट में एनआरआई की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर छह करोड़ की जमीन को तीस लाख रुपये में बेच दिया। इतना ही नहीं, किसी दूसरे व्यक्ति को ही एनआरआई बता कर पेश कर दिया गया और करोड़ों रुपये की जमीन कौड़ियों के भाव बेच दी गई। 

विज्ञापन


विजिलेंस ने इस मामले में तहसीलदार सहित नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विजिलेंस की टीम ने एडवोकेट गुरचरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने फर्जी रजिस्ट्री मामले में मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


वहीं, तहसीलदार जगसीर सिंह सरां, खरीदार दीपक गोयल, नंबरदार बघेल सिंह, रजिस्ट्री क्लर्क कृष्ण गोपाल, वकील गुरचरण सिंह, अमित गौड़, फर्जी एनआरआई दीप सिंह, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रॉपर्टी डीलर रघुबीर सिंह शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए एडवोकेट गुरचरण सिंह से पूछताछ कर बाकी आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अमेरिका में रह रहे दीप सिंह की जगह दूसरे व्यक्ति को पेश कर दिया

एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले एनआरआई दीप सिंह की लाडोवाल बाईपास के पास गांव नूरपुर बेट के पास 14 कनाल जमीन है, जिसकी मार्केट वेल्यू छह करोड़ है। विजिलेंस के पास शिकायत पहुंची कि आरोपियों ने उक्त जमीन को जाली कागजात तैयार करवा किसी अन्य व्यक्ति को दीप सिंह बता कर पेश कर दिया और रजिस्ट्री करवा दी। 

एसएसपी ने बताया कि 21 फरवरी को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय तहसील पश्चिम लुधियाना में अचानक जांच की गई। इसमें पता चला कि 11 फरवरी विक्रेता दीप सिंह और पंचकूला के दीपक गोयल खरीदार के बीच 30 लाख रुपये में एक बिक्री इकरानामा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति ने स्वयं को दीप सिंह बताकर तहसील कार्यालय में पेश होकर इस जमीन की रजिस्ट्री करवाई, जबकि असली मालिक दीप सिंह अमेरिका में है।

गवाहों ने की फर्जी एनआरआई की पहचान

एसएसपी ने बताया कि अचानक जांच के दौरान असली रजिस्ट्री (बिक्री डीड) दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया और इसकी तस्दीक के दौरान धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। इस बिक्री डीड को तहसीलदार पश्चिम जगसीर सिंह सरां की ओर से नकली व्यक्ति की मौजूदगी में तस्दीक किया गया था। खरीदार दीपक गोयल की ओर से अमित गौड़ नाम का व्यक्ति पेश हुआ और रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर प्रॉपर्टी डीलर रघुबीर सिंह, वकील गुरचरण सिंह और नंबरदार बघेल सिंह समेत गवाहों ने फर्जी एनआरआई के रूप में पेश हुए व्यक्ति की पहचान की। 

जांच के दौरान विजिलेंस को पता चला कि असली मालिक दीप सिंह की उम्र 55 साल है और वह जन्म से ही अपने परिवार समेत अमेरिका में रह रहा है, जबकि इस फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले दीप सिंह की उम्र 39 साल है। एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि सबूतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर 27 फरवरी को मामला दर्ज किया गया और इसकी जांच विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज को सौंप दी गई है। एसएसपी विजिलेंस ने बताया कि एडवोकेट गुरचरण सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसने गवाह के रूप में साइन किए हैं उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed