फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Kidnapped Child Found after 36 hours in Ludhiana of Punjab 

लुधियाना: चार साल के अपहृत बच्चे को ग्रामीणों ने 36 घंटे में ढूंढ निकाला, दरिया में कूदे आरोपी की डंडों से की पिटाई

Sat, 31 Jul 2021 08:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Jul 2021 08:53 PM IST
सार

आरोपी आकाश उर्फ विजय ने सुबह बच्चे का एक वीडियो बनाकर उसके पिता को व्हाट्सएप पर भेजा था। पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रेसिंग पर लगा रखा था। जैसे ही उसने मोबाइल ऑन किया तो पुलिस के पास उसकी लोकेशन आ गई।

विज्ञापन
Kidnapped Child Found after 36 hours in Ludhiana of Punjab 
लुधियाना में अपहृत बच्चे के साथ पुलिस और परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

36 घंटे पहले घर से चार साल के बच्चे को अगवा कर भागे आरोपी को ग्रामीणों ने ढूंढ निकाला। पुलिस आरोपी की तलाश में सौ किलोमीटर के दायरे में खाक छानती रही, लेकिन आरोपी घर के पास ही जंगल में बैठा था। दो गांवों के लोग बच्चे की तलाश में निकले हुए थे। आरोपी की लोकेशन पता लगते ही ग्रामीणों ने पूरा इलाका घेर लिया।

विज्ञापन


लोगों को देखकर आरोपी सतलुज दरिया में कूद गया। पहले लोगों ने बच्चे को संभाला और उसके तुरंत बाद सतलुज दरिया में कूदकर आरोपी को बाहर निकाला। इसके बाद उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ विजय के रूप में हुई है। 
विज्ञापन



पुलिस कमिश्नर ने बताया कि परमजीत सिंह गांव रौड़ में खेतीबाड़ी करते हैं। जानवरों की देखभाल के लिए आरोपी विजय को कुछ दिन पहले ही काम पर रखा गया था। मौका देख आरोपी उनके चार साल के बेटे अमनदीप सिंह को अगवा कर ले गया। जैसे ही परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जांच में पुलिस के साथ ग्रामीण भी जुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी आकाश उर्फ विजय ने सुबह बच्चे का एक वीडियो बनाकर उसके पिता को व्हाट्सएप पर भेजा था। पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रेसिंग पर लगा रखा था। जैसे ही उसने मोबाइल ऑन किया तो पुलिस के पास उसकी लोकेशन आ गई। जानकारी मिलते ही पचास के करीब ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी उन्हें देख फरार होने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और खूब पिटाई की। 


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी पहले नवांशहर में एक डॉक्टर के पास काम करता था। उसने वहां काम करते हुए डॉक्टर की ही कार चोरी कर ली। अब जिसके पास काम कर रहा था, उसका बच्चा चोरी कर लिया। चार साल के बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए जहां पुलिस की टीमें जांच में जुटी थीं, वहीं करीब 500 ग्रामीण भी लगे हुए थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed