फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   job scam, one accused surrender, bhatinda job scam

नौकरी घोटाले के एक और आरोपी का सरेंडर

Sat, 16 Jul 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 16 Jul 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
job scam, one accused surrender, bhatinda job scam
arrest
प्रदेश के विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने को लेकर हुए घोटाले के एक और आरोपी ने में विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आरोपी पहचान खुशप्रीत उर्फ सुखप्रीत सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। विजिलेंस ने उसे शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है। 
विज्ञापन


नौकरी घोटाले में अब तक विजिलेंस की ओर से करीब तीस गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। मुख्य नाम अकाली पार्षद शाम लाल डृढी का है। इस के अलावा विजिलेंस ने मालवा क्षेत्र के अकाली व कांग्रेसी नेताओं के साथ दोस्ती रखने वाले गुरदीप सिंह संधू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


शिकंजा कसता देख इस घोटाले में अहम भूमिका निभाने वाले बठिंडा के खुशप्रीत सिंह उर्फ सुखप्रीत सिंह ने विजिलेंस समक्ष शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद विजिलेंस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल कर लिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बठिंडा से संबंधित उक्त आरोपी लखनऊ के मास्टरजी का अति करीबी है और यही लखनऊ में उम्मीदवारों को पेपरों की तैैयारी करवाने में अहम भूमिका निभाता था। सूत्रों ने बताया कि लखनऊ के मास्टर जी की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस लगातार उसके ठिकानों पर छापामारी कर रही है। वह अभी तक विजिलेंस के हाथ नही लग पाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed