फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jeweller shot twice in Jagraon

दोस्त बना दुश्मन: जागो में बुलाकर ज्वेलर को मारी गोली, सिर्फ इस वजह से बचपन की दोस्ती भूल गया आरोपी

Fri, 04 Apr 2025 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 01:47 PM IST
सार

ज्वेलर परमिंदर सिंह लवली मुल्लांपुर का रहने वाला था। वह गांव मलक में दोस्त के साले के घर जागो में आया था। डीजे पर डांस करते हुए दोस्त ने ही उसे दो गोली मार दी।

विज्ञापन
Jeweller shot twice in Jagraon
परमिंदर सिंह लवली - फोटो : फाइल

विस्तार

जगरांव के गांव मलक में गुरुवार देर रात जागो समारोह के दौरान एक ज्वेलर को गोली मार दी गई जिससे उसकी माैत हो गई। मृतक की पहचान मुल्लांपुर निवासी परमिंदर सिंह लवली के रूप में हुई है। वह रात को गांव मलक में अपने दोस्त जरनैल सिंह के साले की शादी के जागो समारोह में शामिल होने आया था। 
विज्ञापन


अब पुलिस ने जरनैल सिंह पर ही हत्या का केस दर्ज किया है। केस मृतक के मैनेजर गुरविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। 

आरोपी जरनैल सिंह परमिंदर सिंह के बचपन का दोस्त था लेकिन बिजनेस में सफलता के कारण उससे दिल ही दिल में खार रखता था। साजिश के तहत आरोपी परमिंदर व अन्य लोगों को अपने साले के जागो समारोह में लेकर गया था। वहीं पर आरोपी ने मारने की नीयत से परमिंदर सिंह लवली पर गोलियां चला दी थीं। 
विज्ञापन


घटना के समय डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान परमिंदर सिंह पर दो गोलियां चलाई गई। डीजे की तेज आवाज के कारण पहले किसी को गोलियों की आवाज सुनाई नहीं दी। जब परमिंदर खून से लथपथ होकर गिरे, तब लोगों को घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमिंदर सिंह राज ज्वैलर का मालिक था। करीब 6 महीने पहले भी उसे धमकी भी मिली थी जिसके चलते उसने अपनी प्राइवेट सुरक्षा ले रखी थी।

यह भी पढ़ें: पीयू में युवक की हत्या के आरोपी काबू: मासूम शर्मा के कंसर्ट में नाबालिग ने मारा था चाकू, इस बात पर हुई थी बहस

घायल परमिंदर को तुरंत जगरांव के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर सरकारी अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर शीतल के अनुसार, एक गोली छाती के बाई तरफ और दूसरी पेट के निचले हिस्से में लगी थी, जिससे उनकी मौत हुई।



मौके पर पहुंचे थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed