फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of murder of youth in PU arrested

पीयू में युवक की हत्या के आरोपी काबू: मासूम शर्मा के कंसर्ट में नाबालिग ने मारा था चाकू, इस बात पर हुई थी बहस

Fri, 04 Apr 2025 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:01 AM IST
सार

पुलिस ने मुख्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीमाजरा का रहने वाला है और उससे अभी पूछताछ जारी है। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार किए गए चार अन्य आरोपियों को जांच टीम ने कोर्ट में पेश कर उनका दोबारा तीन दिन का रिमांड बढ़वाया है।

विज्ञापन
Accused of murder of youth in PU arrested
पीयू में हत्या के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में 29 मार्च की रात हरियाणवी गायक मासूम शर्मा शो के दौरान बिल्कुल स्टेज के पीछे दो गुटों में मारपीट में यूआईईटी के छात्र आदित्य ठाकुर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने मुख्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीमाजरा का रहने वाला है और उससे अभी पूछताछ जारी है। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार किए गए चार अन्य आरोपियों को जांच टीम ने कोर्ट में पेश कर उनका दोबारा तीन दिन का रिमांड बढ़वाया है।
विज्ञापन


दरअसल इस मामले में पुलिस को दिए बयानों में अर्जुन दलाल ने बताया कि वह यूआईईटी में अपने दोस्त आदित्य, अभय और अनिरुद्ध के साथ मासूम शर्मा का शो देखने के लिए गया था। शो में काफी भीड़ थी और इसी दौरान आदित्य की वहां कुछ युवकों के साथ बाहर निकलते समय आपसी कहासुनी हो गई। उन युवकों ने आदित्य को धमकी दी कि उनसे पंगा लेकर बहुत बड़ी गलती कर ली, तुम्हें जान से मार देंगे। इसी बात को लेकर आदित्य व उसके दोस्तों की उन युवकों से बहस बढ़ गई। इसके बाद वह सभी दोस्त शो से बाहर निकल आए। इसी दौरान स्टेज के पास पीछे की तरफ इन युवकों ने अचानक से उन पर हथियारों के साथ हमला कर दिया। इन युवकों ने गाली गलौच करते हुए आदित्य को पकड़ लिया और एक युवक ने उसकी जांघ में चाकू घोंप दिया। हमलावरों ने अनिरुद्ध के सिर पर डंडे मारे, जिससे वह भी लहुलूहान हो गया। जब वह लहूलुहान हो गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए थे। आदित्य को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में लविश निवासी मनीमाजरा, उदय निवासी न्यू इंद्रा कॉलोनी मनीमाजरा, साहिल निवासी 101/1 मनीमाजरा और राघव निवासी 35/3 सुभाष नगर मनीमाजरा को गिरफ्तार किया था। इन चारों आरोपियों को 30 मार्च को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था और वीरवार को दोबारा कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड बढ़वाया है। वहीं, जांच टीम ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है जो अभी 17 साल का नाबालिग है। जांच टीम ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है जो कि अकसर अपने साथ रखता था।

विद्यार्थियों की मांगों के आगे झुका पीयू प्रशासन, आदित्य को 11 लाख मुआवजे की घोषणा

पंजाब विश्वविद्यालय में आदित्य ठाकुर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दोपहर बाद वीसी दफ्तर पर चल रहा धरना पीयू प्रशासन के मांगें मानने के साथ समाप्त हो गया। हालांकि स्टूडेंट्स सेंटर पर धरना अभी जारी है। 

इससे पहले दिन में आदित्य के परिजनों की वीसी रेणु विग के साथ बैठक हुई। इसमें वीसी ने 11 लाख रुपये अनुग्रह राशि और आदित्य की बहन के लिए पीयू , उसके क्षेत्रीय केंद्रों और कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा की मांग स्वीकार कर ली। इसके साथ आदित्य की बहन को यूजी और पीजी स्तर पर मुफ्त शिक्षा के साथ मुफ्त छात्रावास आवास प्रदान किया जाएगा। 11 लाख रुपए में से 5 लाख, गरीब छात्र वेलफेयर फंड और 6 लाख रुपए अमलगामेटेड फंड से दिए जाएंगे। 6 लाख रुपए की राशि तीन साल में 2-2 लाख करके रिलीज की जाएगी। 

वीसी ने बताया कि इस संबंध में प्रो. इमैनुएल नाहर, प्रो. नंदिता, प्रो. नवदीप गोयल, डीएसडब्ल्यू, डीएसडब्ल्यू (महिला) और एसोसिएट डीएसडब्ल्यू की एक कमेटी गठित की गई है। उक्त कमेटी ने दोपहर में इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिसमें मजिस्ट्रेट जांच पहले से ही चल रही है।

आदित्य के परिवार से उसके मामा विकास राणा ने न्याय दिलाने में समर्थन के लिए प्रदर्शनकारी छात्रों का आभार जताया। अनुराग, जशन, जस्सी राणा, राजविंदर, दिव्यांशु, अश्मीत मान, दर्शप्रीत, रजत पुरी, विशाल मलिक, नवप्रीत गंगा, अवनीत नेगी, अनुष्का, दिवांशी सहित विभिन्न संगठनों के छात्र विरोध स्थल पर मौजूद थे। उन्होंने आदित्य के लिए न्याय और चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन से अन्य संबंधित मांगों के लिए निरंतर समर्थन की शपथ ली।

यूआईईटी के विद्यार्थियों ने परिवार की सहायता के लिए किया फंड रेज

आदित्य यूआईईटी विभाग का छात्र था। इस विभाग के विद्यार्थियों ने आदित्य के परिवार की सहायता के लिए अपने स्तर फंड रेज करना शुरू कर दिया है। विभाग के स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें आदित्य की मौत का दुख है। उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। दो दिन में फंड रेज करके परिवार को दे दिया जाएगा। यूआईईटी विभाग में विद्यार्थियों ने एक बैठक का आयोजन भी किया। इसमें स्टूडेंट काउंसिल के प्रधान अनुराग दलाल ने कहा कि पीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांगों को मान लिया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का फंड रेज करने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

जेएसी की मांग, बाकी मांगों पर भी जवाब दे पीयू प्रशासन

स्टूडेंट सेंटर पर बैठे विद्यार्थी संगठनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी का धरना अभी जारी है। उन्होंने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी में जाकर कक्षाओं का बायकोट किया। उन्होंने कहा कि परिवार को मुआवजा और आदित्य की बहन को मुफ्त शिक्षा देने की मांग तो वीसी की ओर से पहले ही मान ली गई थी। लेकिन बाकी 3 मांगों पर पीयू प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसमें विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और डीन स्टूडेंट वेलफेयर, सिक्योरिटी इंचार्ज का इस्तीफा देने की मांग शामिल है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed