फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jagraon firing accused fired bullets from illegal weapons case registered against three

जगरांव फायरिंग: आरोपियों ने अवैध हथियारों से चलाई थी गोलियां, स्कॉर्पियो सवार तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 12:20 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई किसने की और इन्हें कहां से खरीदा गया।

विज्ञापन
Jagraon firing accused fired bullets from illegal weapons case registered against three
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

बाबा रोडू शाह की दरगाह पर माथा टेककर लौट रहे युवक पर स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने गोलियां बरसाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गोली लगने से घायल युवक की पहचान लवकरण सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी काउकें कला के रूप में हुई है। गोली उसके कंधे के पास लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

तीन आरोपियों पर मामला दर्ज, सभी फरार

थाना सदर पुलिस ने इस वारदात में शामिल स्कॉर्पियो सवार तीन आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सोनू दोधरिया, डिप्पी वारिश और रणजीता निवासी जगरांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। इन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी पुराने आपराधिक मामलों में भी शामिल

थाना सदर इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले भी फायरिंग, हत्या की कोशिश और अन्य गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी कई बार जेल जा चुके हैं, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से गैंगवार व दहशत फैलाने की गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। पुलिस के अनुसार इस हमले में अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया गया। यह भी जांच का विषय है कि ये हथियार आरोपियों तक कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में दोनों गुटों में झगड़े के बाद बढ़ा विवाद

इस वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गुरुवार को लुधियाना कोर्ट में शेरू गुट और जज गुट की पुराने केस की तारीख थी। अदालत में दोनों गुटों का आमना-सामना होने पर गुलशन कुमार उर्फ शेरू और जज राजपूत के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था।

हमले का मुख्य आरोपी सोनू दोधरियां जज गुट के साथ खड़ा था, जबकि घायल लवकरण सिंह शेरू गुट से संबंध रखता है। अदालत में हुए विवाद की रंजिश के चलते ही आरोपियों ने शाम को लुधियाना से लौटते समय स्कॉर्पियो में पीछा कर लवकरण सिंह पर गोली चला दी।

दोनों गुटों के सदस्य पर पहले भी एक दूसरे पर गोलियां चलाने का मामला दर्ज है, दोनों गुट ही अपना दबदबा बनाने को लेकर एक दूसरे को निशाना बनाते आ रहे हैं। 

गोलीकांड मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तीनों फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि हमलावरों के पास हथियार कहां से आए और हमले की साजिश किसने रची।


थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई किसने की और इन्हें कहां से खरीदा गया। अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हथियार सप्लाई चेन में शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों को भी मामले में नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed