फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Indian Army jawan misdeed minor girl in Halwara

पंजाब: फौजी ने कर डाला कांड... लड़की को होटल में मिलने बुलाया... फिर लूट ली इज्जत, वीडियो और फोटो कर दिए वायरल

Sun, 09 Mar 2025 10:30 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 10:30 AM IST
सार

पंजाब में सेना के जवान ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जवान ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Indian Army jawan misdeed minor girl in Halwara
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

लुधियाना के हलवारा में थाना सुधार के एक गांव की नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करते हुए सेना के जवान ने एक साल तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उससे मिलने से इनकार कर दिया तो उसने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत करके पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी जिसके बाद मामले की जांच करते हुए थाना सुधार में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी 06 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान जवान परमप्रीत सिंह निवासी फल्लेवाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 16 जनवरी 2023 को उसकी इंस्टाग्राम पर परमप्रीत सिंह से दोस्ती हो गई जो प्यार में बदल गई। इसी दौरान बातचीत करते हुए उसने वीडियो चैट पर लड़की की न्यूड फोटो ले ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। 2023 में बातचीत के बहाने उसने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे एक होटल के कमरे में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की ने संबंध बनाने से जब इनकार कर दिया तो उसने गाली गलौज करते हुए लड़की को बुरी तरह पीटा और जबर्दस्ती की। 
विज्ञापन


आरोपी ने लड़की की वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ संबंध बनाता रहा। थाना सुधार की पुलिस ने परमप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उसकी बटालियन और सेना प्रशासन से संपर्क भी शुरू कर दिया है। पुलिस अब उस होटल के बारे में भी जांच कर रही है जहां पीडिता के साथ परमप्रीत ने जबरी दुष्कर्म करते हुए अश्लील फोटो और वीडियो ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि परमप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी अंकुर गुप्ता के माध्यम से सेना प्रशासन को लिखा जायेगा | क्योंकि आरोपी ने पीडि़ता के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की हैं इसलिए मुकदमे में आईटी एक्ट भी जोडा जायेगा | आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed