{"_id":"61ed61abb0336566fd5966a4","slug":"halwara-police-caught-seven-people-with-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा: 77 पेटी शराब के साथ पुलिस ने पांच भाइयों, उनकी मां व मौसी को पकड़ा, तीन स्कूटर-कार व बाइक भी जब्त की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हलवारा: 77 पेटी शराब के साथ पुलिस ने पांच भाइयों, उनकी मां व मौसी को पकड़ा, तीन स्कूटर-कार व बाइक भी जब्त की
Sun, 23 Jan 2022 07:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Jan 2022 07:43 PM IST
सार
पंजाब के हलवारा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 77 पेटी शराब के साथ पांच भाइयों को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं उनकी मां व मौसी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने कड़ाई करना शुरु कर दिया है। नाकाबंदी के दौरान हर वाहन की जांच की जा रही है, ताकि चुनाव में किसी तरह की कोई धांधली और आपत्तिजनक सामान की आपूर्ति न हो सके। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में थाना जोधा की पुलिस ने पांच सगे भाइयों के साथ उनकी मां और मौसी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 77 पेटी शराब और तस्करी में इस्तेमाल तीन स्कूटर, कार और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
इस मामले में थाना जोधा की पुलिस ने पांच सगे भाई मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गगनदीप सिंह उर्फ गगना, रमनदीप सिंह उर्फ रमना उर्फ नूरी, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी, जगदीप सिंह उर्फ जग्गा, उनकी मां दर्शना देवी और मौसी जसविंदर कौर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि यह शराब विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होनी थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि आरोपी अपने ट्रक और दो कारों मे हरियाणा और अन्य राज्यों से सस्ती शराब लाकर इलाके मे तस्करी कर रहे थे। उनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी भारी मात्रा मे शराब लेकर आए हैं। लताला गांव मे अपनी मां दर्शना देवी और मौसी जसविंदर कौर की मदद से घर के पास कमरों मे छिपा कर रखी है।
विज्ञापन
एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि उन्होंने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गोपाल शर्मा को साथ लेकर लताला गांव मे छापा मारा। गांव के पुराने दरवाजे के समीप बने कमरों मे उन्हें हलचल दिखाई दी। वहीं पास कुछ नौजवान स्कूटर मोटरसाइकिल और कार मे मौजूद थे। पुलिस और आबकारी विभाग की गाड़ी को देख सभी मौके से फरार हो गए। कमरों और वाहनों की तलाशी लेने पर कई ब्रांड की 77 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। शराब का चुनाव में इस्तेमाल होने के संबंध में एएसआई ने कहा कि इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।