{"_id":"67cad94252449039c70be028","slug":"gurudwara-granthi-misdeed-12-year-old-girl-in-halwara-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुघर में बच्ची से हैवानियत: गुरुद्वारा के ग्रंथी ने लूटी आबरू... मासूम ने मां को सुनाई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरुघर में बच्ची से हैवानियत: गुरुद्वारा के ग्रंथी ने लूटी आबरू... मासूम ने मां को सुनाई आपबीती
Fri, 07 Mar 2025 05:02 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:02 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना के हलवारा के सुधार के एक गांव में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने 12 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा।
विज्ञापन
child crime
- फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विस्तार
लुधियाना के हलवारा में ऐसी घटना हुई है, जिससे मानवता शर्मसार हुई है। हलवारा के सुधार के एक गांव में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने 12 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी ग्रंथी जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ग्रंथी जरनैल सिंह पहले भी कई बार पीड़िता का शारीरिक शोषण कर चूका था। पीड़िता ने मां को बताया कि आरोपी ग्रंथी जरनैल सिंह शारीरिक शोषण करने के बाद धमकाता था। आरोपी किसी को कुछ बताने और पुलिस शिकायत करने की सूरत में परिवार समेत जान से मारने की धमकियां देता था। वीरवार को जब पीड़िता गुरुद्वारा में माथा टेकने गई तो आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। रात को किसी तरह हिम्मत करके पीड़िता ने सारी घटना अपनी मां को बताई। बच्ची की बात सुनकर परिवार के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार आरोपी ग्रंथी जरनैल सिंह गुरुद्वारा के दरबार साहिब के अंदर ले गया और दरवाजे बंद करके शारीरिक शोषण किया। इस से पहले भी कई बार शोषण किया। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने हिम्मत करके पंचायत को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके पास शिकायत पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी जरनैल सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर किरनदीप कौर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन