लुधियाना: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल
आरोपी ने युवती को वीडियो के जरिये ब्लैकमेल किया और फिर दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विस्तार
लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने युवती को वीडियो के जरिये ब्लैकमेल किया और फिर दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
युवती को इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही मिलने पर पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती थी। आरोपी भी वहीं काम करता है। युवती के मुताबिक, आरोपी उसे अक्सर फोन करता रहता है। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए और आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के एक होटल में बुलाया। वहां ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और युवती को धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।
कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को फिर होटल ले जाने की बात की तो उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को वीडियो दिखा ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया और आरोपी ने फिर आपत्तिजनक फोटो खींच उसे किसी को न बताने की धमकी दी।
इसके बावजूद आरोपी ने उक्त वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।