{"_id":"57150e1d4f1c1b95428b45a2","slug":"gangrape-gangrape-in-bhatinda-two-minors-raped-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा के गांवों में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडा के गांवों में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के दो गांवों में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप होनेे का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार घरेलू झगड़े की वजह से उसकी माता और पिता अलग-अलग रहते हैं। बीते दिनों वह अपने पिता के पास गई हुई थी। वहां उसे एक पड़ोस के लड़के ने फोन कर अपने घर पर बुला लिया।
जब वह वहां पहुंची तो उसने उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसने अपने 3 दोस्तों को भी बुला लिया। इसके बाद उसके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। सोमवार सुबह जब वह उनके चुंगल से बचकर निकली तो उसने सारी बात अपनी मां को सुनाई। इसके बाद पीड़िता को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया। सहायक थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
13 वर्षीय पीड़ित नाबालिग लड़की के अनुसार उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी नानी के पास रहती है। उसने बताया कि बंटी उर्फ बहादुर सिंह व काला उर्फ गुरतेज सिंह की उसकी नानी के साथ पहचान थी। वे अक्सर उसके घर आते थे। बीते दिनों वे दोनों उसे अपने साथ एक सुनसान घर में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
वह मुश्किल से उनके चुंगल से निकलकर सिविल अस्पताल पहुंची। वहां से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी गुरतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बहादुर सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।