फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fraud, fraud in name of currency change, ludhiana fraud

नोटों के बीच में गत्ते के टुकड़े रख लगाई लाखों की चपत

Fri, 02 Dec 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 02 Dec 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
fraud, fraud in name of currency change, ludhiana fraud
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
नई करेंसी के बदले में ज्यादा पुराने नोट देने का झंासा देकर एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। जब पुरानी करेंसी लेने वाले ने घर में बैठ कर नोट गिने तो नोटों के बीच में गत्ते के टुकड़े निकले। उसने तुरंत इसकी शिकायत थाना सदर की पुलिस को दी।
विज्ञापन


दरेसी के बंदया मोहल्ला निवासी अश्वनी कुमार की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने गिल रोड स्थित जसदेव सिंह नगर के रहने वाले रॉबिन मठाड़ू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


अश्वनी की शिकायत के मुताबिक आरोपी रॉबिन ने उनसे नई करेंसी की मांग की और उन्हें लालच दिया कि वह उन्हें डेढ़ लाख रुपये की नई करेंसी के बदले में 1.65 लाख रुपये के पुराने नोट देगा। लालच में आकर अश्वनी और उसके दोस्तों ने डेढ़ लाख रुपये इकट्ठा किया। इसके बाद आरोपियों ने रॉबिन को पैसे दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉबिन ने उन्हें लिफाफे में पैसे दिए और वहां से चला गया। जब उन्होंने अंदर जाकर पैसे गिनने चाहे तो कुछ नोट के नीचे गत्ते के टुकड़े लगे हुए थे। उसने रॉबिन का पीछा किया तो वह निकल चुका था। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed