फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Four people arrested for prostitution in Ludhiana of Punjab

जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: लुधियाना के पीजी में चल रहा था अनैतिक कार्य, चंडीगढ़ की युवती समेत चार को दबोचा

Thu, 07 Oct 2021 06:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 06:09 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पीजी में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। चंडीगढ़ की युवती समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Four people arrested for prostitution in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 इलाके में पीजी में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दबिश देकर चंडीगढ़ निवासी एक युवती समेत तीन आरोपियों को काबू किया है। जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ ट्रैफिक इमोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


डिवीजन नंबर-सात में तैनात इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने जानकारी दी कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ रोड पर एक पीजी में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने देर शाम दबिश दी। यहां मौक पर एक महिला सहित तीन लोगों को काबू किया गया। 
विज्ञापन


महिला चंडीगढ़ के सेक्टर 47 की रहने वाली बताई जा रही है। इसके अलावा मौके पर पुलिस ने ग्रेवाल कॉलोनी निवासी प्रिंस कुमार, सहज राम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह पीजी इश्मीत सिंह उर्फ प्रिंस का है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जांच में पता चला है कि प्रिंस कुमार और सहज राम चंडीगढ़ से लड़कियों को बुलाकर यहां देह व्यापार करवाते थे। तीनों को देर शाम अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि उनसे और ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed