{"_id":"2478caaefbce8fc02a7a2154d777b203","slug":"follower-wife-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा संचालक ने शिष्य की पत्नी से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा संचालक ने शिष्य की पत्नी से किया रेप
ब्यूरो, अमर उजाला/बसी पठाना (फतेहगढ़ साहिब)
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसी पठाना के गांव भुच्ची स्थित नसलपुरिया डेरा संचालक बाबा मेजर सिंह पर एक 22 वर्षीय विवाहिता ने दुराचार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बाबा मेजर सिंह, उसके पति निवासी बसी पठाना और बाबा के 4-5 अज्ञात चेलों पर भी योजनाबद्ध तरीके से दुराचार करने का मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एसआई जसवीर कौर ने बताया कि दुराचार पीड़िता की शादी पांच महीने पहले सनलपुरिया डेरा संचालक बाबा मेजर सिंह ने अपने शिष्य से करवाई थी। इस शादी को करवाने में डेरे में ही रह रही दो-तीन महिलाओं और दर्शन सिंह नामक एक व्यक्ति का हाथ था। शादी के बाद बाबा मेजर सिंह ने पीड़िता के पति की सहमति से ही उससे संबंध बनाए। इस घटना के बाद पीड़िता अपने ससुराल गई और अपनी सास को सारी बात बताई। 13 दिसंबर को थाना बसी पठाना में महिला ने बयान देकर उन सभी लोगों के नाम उगल दिए जिन्होंने उसकी शादी बाबा के चेले से करवाई थी। डेरा संचालक डेरे के नाम पर धंधा चला रहा था। एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।