फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Five people commit suicide in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में पांच लोगों ने की आत्महत्या: चार ने फंदा लगा खत्म की जिंदगी, एक ने जहर खाकर दी जान

Tue, 11 Jan 2022 12:59 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jan 2022 12:59 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों ने खुदकुशी कर ली। चार लोगों ने फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त की तो वहीं एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की।

विज्ञापन
Five people commit suicide in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में सोमवार को दो नौजवानों समेत पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। चार लोगों ने जहां अपने घरों में फंदा लगाया तो वहीं एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
ग्यासपुरा के बसंत नगर इलाके में रहने वाले गुरजंट सिंह (25) ने सोमवार की सुबह अपने घर में फंदा लगा अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब गुरजंट के परिवार वाले उसे कमरे में बुलाने पहुंचे। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह के पास कोई काम धंधा नहीं था। जिस कारण वह परेशान था। 
विज्ञापन


तीन भाइयों में सबसे छोटे गुरजंट ने सोमवार की सुबह जब परिवार वाले बाहर थे तो कमरे में फंदा लगा लिया। काफी समय तक वह बाहर नहीं निकला तो परिवार वाले उसे अंदर बुलाने गए तो वह लटका मिला। भाई हिम्मत सिंह नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार अपना बिजनेस करता था। व्यापार में उसे घाटा हो गया। जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था। सोमवार की सुबह उसकी पत्नी बाहर थी और उसने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना दुगरी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले बाबा दीप सिंह नगर निवासी गुरशरण सिंह (26) ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थाना जमालपुर में तैनात जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरशरण के पिता काम पर गए थे और मां किसी रिश्तेदार के घर गई थी। गुरशरण की दादी बाथरूम में नहा रही थी। वह दूसरे बाथरूम में गया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके परिवार वाले आए। अंदर वह नजर नहीं आया तो उसे आवाज लगाई तो पता चला कि बाथरूम का दरवाजा बंद है। जिसे किसी तरह से खोला गया तो वह मृत मिला। 

दुगरी के एलआईजी फ्लैट निवासी जगप्रीत सिंह (48) ने अपने घर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह का अपनी पत्नी से विवाद था और वह दो साल से अलग रह रही थी। 

जगप्रीत सिंह का बेटा पत्नी के साथ रहता था जबकि उसकी 16 साल की बेटी ईशा उसके पास रहती थी और स्टेशनरी की दुकान पर काम करती थी। उसने पत्नी को काफी मनाने की कोशिश की लेकिन वह उसके साथ रहने के लिए राजी नहीं हुई। जिस कारण जगप्रीत काफी परेशान चल रहा था। सोमवार को उसकी बेटी काम पर चली गई। तभी उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जब बेटी घर खाना खाने आई तो वह मृत मिला।

थाना शिमलापुरी के अधीन जैन कालोनी में रहने वाले हरजिंदर सिंह (27) ने अपने घर में देर रात को फंदा लगा लिया। उसके भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि वह दो साल से फ्री था। वह डिप्रेशन में था और उसका इलाज चल रहा था। देर रात को वह घर की छत पर गया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed