{"_id":"576027f64f1c1bc61011b76e","slug":"firing-firing-in-land-issue-barnala-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में फायरिंग, तीन गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में फायरिंग, तीन गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Tue, 14 Jun 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को नजदीकी गांव छीनीवाल कलां में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों गुटों में आपस में 25 के करीब गोलियां चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
काफी समय से गांव की पंचायत व जमीन के ठेकेदार के बीच में कब्जे को लेकर विवाद था। मंगलवार सुबह जमीन के ठेकेदार गुरनाम सिंह ने ज्यों ही जमीन में धान लगाना शुरू किया तो सूचना मिलने पर दूसरे गुट के सरपंच शेर सिंह व प्रितपाल सिंह ने मौके पर जाकर गुरनाम सिंह को रोकने की कोशिश की।
इस दौरान गुरनाम सिंह के पक्ष में अमर सिंह, गुरमेल सिंह छीनीवाल इत्यादि बड़ी संख्या में पहुंच गए। जहां दोनों गुटों में हुए तकरार के बाद गोलीबारी होनी शुरू हो गई। नतीजन प्रितपाल सिंह, लाभ सिंह व सुखदेव सिंह इस फायरिंग में गंभीर जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल बरनाला दाखिल करवाया गया। जहां लाभ सिंह की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया, जबकि सुखदेव सिंह व प्रितपाल सिंह सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। गुरनाम सिंह वाली धड़े ने जमीन में धान लगाना जारी रखा।
विज्ञापन
स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल प्रितपाल सिंह ने बताया कि झगडे़ वाली जमीन डेरा बाबा नानकी वाली जमीन से अलग है। इस जमीन पर किसी तरह की अदालत ने कोई स्टे नहीं लगाई हुई, लेकिन गुरनाम सिंह आदि डेरा बाबा नानकी वाली जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। वहीं दूसरे गुट के निरभय सिंह ने बताया कि उनको हाईकोर्ट ने स्टे दी हुई है और डेरा बाबा नानकी इसी जमीन में बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक दोनों गुटों में तनाव जारी था। डीएसपी सुबेग सिंह भारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच चुके थे।
जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि दोनों गुटों के बयान लेने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।